फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh After 17 years the next assembly speaker can be from Vindhya, elections will be held on the first day of the budget session

मध्यप्रदेश: 17 साल बाद विंध्य से हो सकता है अगला विधानसभा अध्यक्ष, बजट सत्र में होगा चुनाव

Mon, 25 Jan 2021 04:02 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 25 Jan 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh After 17 years the next assembly speaker can be from Vindhya, elections will be held on the first day of the budget session
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र के पहले ही दिन अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। ऐसे में इस पद को लेकर नाम सामने आने लगे हैं। विधानसभा सचिवालय ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ विधायक गिरीश गौतम और केदारनाथ शुक्ला में से किसी एक का नाम तय हाेगा। अध्यक्ष पद के साथ ही उपाध्यक्ष पद भी भाजपा अपने पास रखने जा रही है।

विज्ञापन

 

 

भाजपा के दो विधायकों की दावेदारी तेज 

बीजेपी पर विंध्य क्षेत्र के नेताओं को एडजस्ट करने का दबाव है। केदारनाथ शुक्ल सीधी सीट से और गिरीश गौतम रीवा के देवतालाब सीट से भाजपा विधायक हैं। विंध्य से आने वाले इन दोनों विधायकों में से कोई एक अध्यक्ष पद पर विराजमान हो सकता है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद 17 साल बाद विंध्य के खाते में जा सकता है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीताशरण शर्मा भी मार सकते हैं बाजी

अध्यक्ष पद के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर सीताशरण शर्मा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा नाराज चल रहे अपने से विधायकों को संतुष्ट करने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी अपने पास रख सकती है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष  के अलावा अन्य नेताओं के पदाभार सौंपने के लिए भाजपा में विचार-विमर्श का दौर शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि पार्टी के कई नेताओं को शिवराज सरकार के कैबिनेट और निगम मंडलों में जगह मिल सकती है।

 

विज्ञापन

बची सीटों पर भी हो सकती है चर्चा

बता दें  विंध्य से श्रीनिवास तिवारी 24 दिसंबर 1993 से 11 दिसंबर 2003 तक मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। उनके बाद से विंध्य का कोई नेता इस पद पर नहीं रहा। सूत्रों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद को लेकर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव से भी चर्चा होगी। इस दौरान कैबिनेट की बची हुई सीटों को भी भरने के लिए नाम तय हो सकते हैं। अभी शिवराज मंत्रिमंडल में 4 मंत्रियों के लिए जगह है। बता दें मुख्यमंत्री के पद को मिलाकर वर्तमान में कैबिनेट सदस्यों की संख्या 31 है। ऐसे में  35 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed