फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   India Travel Awards 2025: Union Minister Shekhawat gave 'Best State Tourism Board' award to Madhya Pradesh

इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 :केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दिया मध्य प्रदेश को ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड’ अवॉर्ड

Wed, 10 Sep 2025 07:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Sep 2025 07:12 PM IST
सार

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को देश का बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह सम्मान एमपीटीबी को भव्य समारोह में दिया। यह उपलब्धि मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक संपदा और पर्यटन क्षेत्र में नवाचार व सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की बड़ी पहचान है।

विज्ञापन
India Travel Awards 2025: Union Minister Shekhawat gave 'Best State Tourism Board' award to Madhya Pradesh
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने एमपी को बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) को प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान नई दिल्ली के ली मेरिडियन में मंगलवार को आयोजित भव्य इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 समारोह में प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान ने भारत के पर्यटन क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और सतत विकास को लेकर मध्य प्रदेश की अग्रणी भूमिका को रेखांकित किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सड़क सुरक्षा से नई बस सेवा तक,CM यादव ने दिए बड़े निर्देश, इंदौर से जल्द शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा’
विज्ञापन


पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह सम्मान मध्य प्रदेश की जनता और यहां की संस्कृति के गौरव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पर्यटन को विकास की धुरी बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश की धरोहर, प्राकृतिक संपदा और लोकपरंपराओं को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। यह अवॉर्ड हमें और ऊर्जा देता है कि हम पर्यटन को न केवल राज्य की पहचान, बल्कि रोज़गार और आत्मनिर्भरता का मज़बूत साधन भी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- पंचायतें सामाजिक-आर्थिक जीवन स्तर के उन्नयन का प्रभावी माध्यम

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यह अवॉर्ड हमारी टीम की साझा मेहनत और विजन का परिणाम है। हमारा लक्ष्य सिर्फ नए पर्यटन स्थल बनाना नहीं है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना, महिलाओं को नए अवसर प्रदान करना, हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोना, प्राकृतिक धरोहर को बचाना और पर्यटन को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। यह सम्मान हमें और प्रेरित करता है कि हम हृदय प्रदेश, मध्य प्रदेश को ऐसा खास पर्यटन स्थल बनाएं, जहां परंपरा, प्रकृति और आधुनिकता एक साथ दिखाई दें।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम ने संबल हितग्राहियों के खाते में 175 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से भेजी, श्रीपहल योजना को मंजूरी

यह उपलब्धि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने, इको-टूरिज्म सर्किट विकसित करने, सामुदायिक होमस्टे को बढ़ावा देने, साहसिक और अनुभवात्मक पर्यटन को विस्तार देने के साथ-साथ आतिथ्य सत्कार और विज़िटर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में बोर्ड सतत रूप से कार्यरत है। हमारा लक्ष्य पर्यटकों को विश्वस्तरीय पर्यटन अनुभव प्रदान करना है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed