फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Govind Singh Rajput's warning to the officials, it is not good if carelessness is taken

MP News: शिवराज के मंत्री भी एक्शन में, परिवहन मंत्री बोले- जनता का काम निपटाएं अधिकारी नहीं तो...

Sun, 25 Sep 2022 10:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 10:37 PM IST
सार

ग्राम घूघर में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे थे। उन्होंने अफसरों को साफ कहा है कि जनता का काम निपटाएं, नहीं तो खुद निपटने के लिए तैयार रहें। 

विज्ञापन
Govind Singh Rajput's warning to the officials, it is not good if carelessness is taken
गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंच से अफसरों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड करते नजर आ ही रहे हैं, वहीं अब उनके मंत्री भी एक्शन में हैं। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ऐसे ही तेवर सुरखी में देखने को मिले। उन्होंने अफसरों को साफ कहा है कि जनता का काम निपटाएं, नहीं तो खुद निपटने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन


बता दें कि ग्राम घूघर में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में कोई भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए जीरो टारगेट लेकर मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में काम करना है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र को समस्या विहीन बनाना हमारा लक्ष्य है।  अधिक से अधिक लोगों के काम अधिकारी, कर्मचारी  निपटाएं ,नहीं तो खुद निपटने को तैयार हो जाएं। राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो लोग आवेदन लेकर नहीं आ रहे हैं उनकी समस्या सुनकर अधिकारी-कर्मचारी खुद आवेदन बनाएं और उनकी समस्या का निराकरण करें। 
विज्ञापन


राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का शिविर सिर्फ औपचारिकता नहीं है बल्कि यह एक ऐसा अभियान है जिसमें लोगों की समस्याओं का निराकरण उनके गांव में होगा। ये शिविर एक ही गांव में दो बार लगाए जाएंगे। पहली बार में लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे तथा दूसरी बार में उसी स्थान पर शिविर लगाकर अधिकारी कर्मचारी लिए गए आवेदनों की जानकारी लोगों को देंगे कि उनके आवेदनों पर क्या कार्यवाही अब तक हुई है। इसके लिए हर ग्राम पंचायत में शिविर की रिपोर्टिंग करने के लिए अध्यक्ष, महामंत्री तथा बीएलए नियुक्त किए गए हैं जो शिविर की जानकारी हम तक पहुंचाएंगे। ग्राम गुरु घर में आयोजित शिविर में लगभग 126 आवेदन आएं। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा शिविर 18 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर के अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम घूघर में करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जिनमें रोड निर्माण, आंगनवाड़ी, भवन पंचायत भवन, पानी की टंकी आदि शामिल है। इस अवसर पर इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरनाम सिंह, जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह, साहब सिंह, गुड्डा शुक्ला, राज किशोर तिवारी, अरुण दुबे, अर्जुन पटेल, सरपंच गीता, जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल, उदय सिंह, योगेंद्र, अभिषेक रोहण, रवि सोनी, भैया राम, मोती लाल पटेल, मंसाराम पटेल, शीतल जैन, गोरेलाल पटेल, छतर सिंह, भगवान दास, तखत सिंह सहित एसडीएम, तहसीलदार तथा संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी शिविर में मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed