फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Government tough on the illicit liquor tragedy; Deputy CM Devda says the guilty will face no leniency

सागर शराब कांड: जहरीली शराब कांड पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई रियायत

Mon, 07 Sep 2026 09:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 07 Sep 2026 09:25 PM IST
सार

सागर जहरीली शराब कांड पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर अधिकारी या कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। सरकार अवैध शराब नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाएगी।

 

विज्ञापन
Government tough on the illicit liquor tragedy; Deputy CM Devda says the guilty will face no leniency
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब कांड को लेकर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सख्त रुख अपनाया है। सागर पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना भी बड़ा अधिकारी हो या किसी भी स्तर का व्यक्ति, जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी और किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में ऐसी नजीर पेश करेगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन


पढ़ें:  गड़बड़ी पर पूर्व CS के करीबी को भी नहीं छोड़ा; क्या ईमानदारी की कीमत चुका रहीं IAS नेहा मारव्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और मामले में जिम्मेदारी तय की जाएगी। सरकार का उद्देश्य सिर्फ दोषियों को पकड़ना नहीं, बल्कि अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रभावी तरीके से रोक लगाना भी है, ताकि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाली ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed