Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Food inspector keeps an eye on wedding feasts: Surprise inspections conducted at marriage gardens in Bhopal; a

शादी की थाली पर फूड इंस्पेक्टर की नजर: भोपाल के  मैरिज गार्डनों में औचक जांच, एक्सपायरी सामान मिला तो कार्रवाई

Wed, 25 Nov 2026 09:38 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 25 Nov 2026 09:38 AM IST
सार

शादी के सीजन में भोपाल के मैरिज गार्डन, होटल और कैटरिंग संचालक खाद्य सुरक्षा विभाग के रडार पर रहेंगे। टीमें औचक जांच कर खाने की गुणवत्ता, रसोई की साफ-सफाई, एक्सपायरी सामग्री और लाइसेंस की पड़ताल करेंगी। कोलार के आम्र पैलेस में बिना लाइसेंस कारोबार, गंदगी और एक्सपायरी ब्रेड-पाव मिले। यहां से पनीर और गुलाब जामुन के नमूने लिए गए हैं।

 

विज्ञापन
Food inspector keeps an eye on wedding feasts: Surprise inspections conducted at marriage gardens in Bhopal; a
शादी हाल में जांच करने पहुंची खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के सीजन में मैरिज गार्डन और कैटरिंग संचालकों की मनमानी अब नहीं चलेगी। मेहमानों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता से लेकर रसोई की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट तक की जांच होगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीमें शहर के मैरिज गार्डन, होटल के बैंक्वेट हॉल और कैटरिंग प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण करेंगी। बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस कारोबार करते मिलने पर प्रतिष्ठान बंद कराने तक की कार्रवाई की जा सकती है। देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो गया है। भोपाल में अगले दो से तीन महीने तक मैरिज गार्डन की बुकिंग लगभग फुल है। हर दिन बड़ी संख्या में मेहमान शादी समारोहों में भोजन करेंगे। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आयोजनों में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


थाली से लेकर किचन तक होगी जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सिर्फ तैयार भोजन के नमूने ही नहीं लेंगी, बल्कि भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, उसकी उपयोग अवधि, रसोई की साफ-सफाई और स्वच्छता के इंतजाम भी जांचेंगी। मैरिज गार्डन और बैंक्वेट हॉल में खाद्य कारोबार के लिए जरूरी लाइसेंस भी देखा जाएगा। कैटरिंग संचालकों को भी निर्धारित खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन करना होगा। बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस कारोबार करने पर वैधानिक कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर खाद्य कारोबार पर प्रतिबंध लगाकर प्रतिष्ठान का संचालन बंद भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, एक्सपायरी ब्रेड-पाव मिले
विभाग की कार्रवाई में कोलार रोड स्थित बैरागढ़ चीचली के आम्र पैलेस में पहले ही गंभीर लापरवाही सामने आ चुकी है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान यहां बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के कैटरिंग और बैंक्वेट हॉल का संचालन पाया गया। बिल और दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि प्रतिष्ठान वर्ष 2025 से खाद्य कारोबार कर रहा था, लेकिन निरीक्षण के समय उसके पास खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नहीं था। कैंटीन और भोजन बनाने की जगह पर साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। खाद्य सामग्री में रखे ब्रेड और पाव की उपयोग अवधि समाप्त हो चुकी थी। प्रतिष्ठान के पास गुमास्ता और जीएसटी पंजीयन तो थे, लेकिन खाद्य कारोबार के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में परोसे जाने वाले पनीर-गुलाब जामुन के नमूने लिए
निरीक्षण के दौरान परिसर में कोलार निवासी हर्ष मिश्रा के परिवार का विवाह समारोह चल रहा था। मेहमानों को परोसे जाने वाले भोजन में शामिल पनीर और गुलाब जामुन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। नमूनों की रिपोर्ट से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी।


यह भी पढ़ें-भोपाल में गन्ना किसानों पर पुलिस की कार्रवाई: दो बसों में भरकर थाने ले गए, दो दिन से सड़क पर दे रहे थे धरना


किराना दुकान से बेसन और धनिया पाउडर के नमूने
टीम ने कोलार रोड स्थित दीपक साहू किराना प्रतिष्ठान की भी जांच की। यहां खाद्य सुरक्षा नियमों और स्वच्छता संबंधी अनियमितताएं मिलीं। बेसन और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। साफ-सफाई और निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन नहीं मिलने पर संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। शादी के सीजन में विभाग की इस कार्रवाई का मकसद मैरिज गार्डन और कैटरिंग संचालकों को खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जवाबदेह बनाना है। अब जांच में यह भी देखा जाएगा कि मेहमानों की थाली तक पहुंचने वाला भोजन सुरक्षित है या नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed