फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Five tigers will be released in Madhav National Park on the demand of Union Minister Jyotiraditya Scindia

MP News: कूनो में चीतों के बाद अब यहां छोड़े जाएंगे बाघ, मंत्री सिंधिया ने की थी मांग, एनटीसीए ने दी मंजूरी

Sun, 25 Sep 2022 07:38 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Sep 2022 07:38 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में श्योपुर के कूनो पालपुर राष्ट्रीय अभयारण्य में चीता बसाने के बाद अब श्योपुर से लगे शिवपुरी में बाघों को छोड़ने की तैयारी है। शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में पांच बाघ छोड़ने के लिए एनटीसीए ने अपनी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Five tigers will be released in Madhav National Park on the demand of Union Minister Jyotiraditya Scindia
चीतों के बाद अब छोड़े जाएंगे बाघ - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में ग्वालियर-चंबल के लिए यह अच्छी खबर है। पहले चरण में तीन बाघ माधव नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगे। इसमें एक नर और दो मादा होंगे। यदि बाघ वहां पर सरवाइव करते हैं, तो अगले चरण में दो और बाघ माधव नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगे। वन विभाग ने एनटीसीए की मंजूरी के बाद नवंबर में बाघ छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस मंत्री ने की थी मांग...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय को माधव नेशनल पार्क में बाघ बसाने की मांग की थी। सिंधिया की इस पर मंत्रालय ने पांच बाघ माधव नेशनल पार्क में छोड़ने की अनुमति दी है। एनटीसीए की मंजूरी के बाद अब मध्यप्रदेश का वन विभाग बाघ को चिन्हित करने में लगा है।
विज्ञापन


बाड़े हो रहे तैयार...
सतपुड़ा और बांधवगढ़ नेशनल पार्क से तीन बाघ पहले चरण में माधव नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगे। फिलहाल, माधव नेशनल पार्क में बाघों के अनुकूल बाड़े तैयार किए जा रहे हैं। नवंबर महीने में बाघों को यहां छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की इस पहल से ग्वालियर-चंबल संभाग में तीन बिग कैट होंगे। यहां तेंदुए पहले से हैं। हाल ही में कूनो में चीते भी छोड़े जा चुके हैं। अब बाघ भी बसाए जा रहे हैं। ऐसे में जो पर्यटक चीतों को देखने के लिए आएंगे, वह महज 60 किलोमीटर का सफर तय कर माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघ भी देख सकेंगे।


ऐसे में मतलब साफ है कि प्रदेश की सियासत में इस समय ग्वालियर-चंबल केंद्र बिंदु में है। यही वजह है कि इसे चंबल में चीतों के बाद अब बाघों की दस्तक की तैयारी से यहां का सियासी माहौल भी बदलने की एक कोशिश कही जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed