फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Factory completed in 13 months; Sehore facility to produce 365 transformers (up to 1200 kV) annually, providin

13 माह में तैयार हुई फैक्ट्री, सीहोर से हर साल बनेंगे 1200 केवी तक के 365 ट्रांसफॉर्मर,दो हजार लोगों को रोजगार

Fri, 04 Sep 2026 05:56 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 04 Sep 2026 05:56 PM IST
सार

सीहोर में सिर्फ 13 महीने में 888 करोड़ की लागत से तैयार दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू हो गई है। यहां हर साल 365 हाई-कैपेसिटी ट्रांसफॉर्मर बनेंगे और करीब 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Factory completed in 13 months; Sehore facility to produce 365 transformers (up to 1200 kV) annually, providin
सीहोर में मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य नेतागण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर सीहोर ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। यहां महज 13 महीने में तैयार हुई सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस की नई पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में उत्पादन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पहले ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट की शुरुआत की। करीब 888 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस इकाई में हर साल 365 ट्रांसफॉर्मर बनाए जाएंगे और करीब दो हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। कंपनी की नई यूनिट में 220 केवी से लेकर 1200 केवी तक के हाई-कैपेसिटी पावर ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जाएंगे। हर महीने करीब 35 ट्रांसफॉर्मर बनाने की क्षमता वाली यह यूनिट देश की बिजली और ट्रांसमिशन जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहां बनने वाले ट्रांसफॉर्मर बिजली परियोजनाओं के अलावा रेलवे, डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी, तेल-गैस और बड़े ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में इस्तेमाल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: गंजबासौदा का नन्हा सात्विक बना फिल्मी स्टार! ‘हनुमान अंश’ में शुभंकर बनकर जीता लाखों दर्शकों का दिल
विज्ञापन


13 महीने में भूमिपूजन से उत्पादन तक
इस परियोजना की खास बात इसकी रफ्तार है। अगस्त 2025 में यूनिट का भूमि-पूजन हुआ था और करीब 13 महीने में ही यहां उत्पादन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने इसे मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ते औद्योगिक निवेश का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों के कारण प्रदेश में बड़ी कंपनियों के बीच निवेश के लिए प्रतिस्पर्धा का माहौल बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गोद में बाल गोपाल, हाथ में माखन-मिश्री...CM ने फोड़ी मटकी, जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री आवास में जमकर मचा धमाल

हर महीने 35 ट्रांसफॉर्मर, तीन मंजिल जितना आकार
सीजी पावर के सीईओ अमर कौल के मुताबिक, यूनिट में हर महीने करीब 35 ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जाएंगे। इनमें से कई ट्रांसफॉर्मर आकार में तीन मंजिला मकान जितने बड़े होंगे। कंपनी ने उत्पादन के लिए आधुनिक मशीनरी का इस्तेमाल किया है। यूनिट में हाई-कैपेसिटी ट्रांसफॉर्मर की गुणवत्ता जांच के लिए बड़ी टेस्टिंग लैब भी तैयार की गई है। 


ये भी पढ़ें-  भोपाल के व्यापारियों को राहत की उम्मीद: CM बोले- सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे

बिजली की जरूरत का 36 फीसदी हिस्सा सौर ऊर्जा से
नई यूनिट में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का भी इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यूनिट की कुल बिजली जरूरत का करीब 36 प्रतिशत हिस्सा सोलर एनर्जी से पूरा करने की योजना है। इससे उत्पादन के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में भी स्वच्छ विकल्प को बढ़ावा मिलेगा। 

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: MP में फिर बिगड़ेगा मौसम! 9 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, CM ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट

सीहोर में टायर से ट्रांसफॉर्मर तक का उत्पादन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सीहोर अब भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का हिस्सा बन चुका है और आने वाले समय में इसका फायदा क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीहोर में टायर से लेकर ट्रांसफॉर्मर तक विभिन्न उत्पादों का निर्माण हो रहा है। औद्योगिक इकाइयों के आने से केवल उत्पादन नहीं बढ़ता, बल्कि रोजगार, टैक्स कलेक्शन और आसपास के कारोबार को भी गति मिलती है।

ये भी पढ़ें-  एमपी में श्रीकृष्ण की 3 पटरानियों का कनेक्शन! जानिए रुक्मिणी, जाम्बवती और मित्रविंदा से जुड़ी ये खास जगहें

सीएम बोले- निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छोटे और बड़े सभी निवेशकों को सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में प्रदेश में कई बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं का काम शुरू हुआ है। यह प्रदेश में निवेश के बढ़ते भरोसे का संकेत है। मुख्यमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारत की 7.8 प्रतिशत विकास दर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed