फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Datia BJP Reshuffle: Manvendra Parihar Named District Chief After Assembly Poll Defeat, New Team Ahead

दतिया BJP में बड़ा बदलाव:मानवेंद्र परिहार बने जिलाध्यक्ष, उपचुनाव के बाद भंग था पूरा संगठन;अब नई टीम की तैयारी

Tue, 22 Sep 2026 07:07 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 22 Sep 2026 07:07 PM IST
सार

दतिया में उपचुनाव के बाद भंग किए गए भाजपा संगठन को नया जिलाध्यक्ष मिल गया है। मानवेंद्र परिहार को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब नई जिला टीम के गठन की तैयारी शुरू होगी। 
 

विज्ञापन
Datia BJP Reshuffle: Manvendra Parihar Named District Chief After Assembly Poll Defeat, New Team Ahead
भाजपा जिला अध्यक्ष बने मानवेंद्र सिंह परिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भंग किए गए भाजपा के जिला संगठन को अब नया नेतृत्व मिल गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को मानवेंद्र परिहार को दतिया का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अब उनकी नियुक्ति के बाद जिले में भाजपा के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: 140 विधानसभा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मैदान के बीच होगा हेलीपैड;13,790 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
विज्ञापन


संगठन भंग होने के बाद पहली बड़ी नियुक्ति
उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने दतिया में जिला अध्यक्ष से लेकर जिला कार्यकारिणी और मंडल, मोर्चा व अन्य संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया था। इसके बाद से जिले में नए अध्यक्ष और नई टीम के गठन का इंतजार था। अगस्त में प्रदेश नेतृत्व ने समीक्षा के बाद दतिया के पूरे संगठनात्मक ढांचे को भंग किया था। अब मानवेंद्र परिहार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के साथ संगठन के पुनर्गठन की शुरुआत हो गई है। अगले चरण में जिला कार्यकारिणी के साथ मंडल और अन्य इकाइयों में भी नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: 23 सितंबर को UPI क्यों बंद रखेंगे व्यापारी, 2,000 से ज्यादा के भुगतान पर क्या बदलेगा? जानिए पूरा मामला

लंबे समय से संगठन में सक्रिय
मानवेंद्र परिहार लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। संगठन में काम करने के दौरान उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलती रही हैं। वह संघ से आते हैं। अब जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती जिले में संगठन की गतिविधियों को दोबारा गति देने की होगी। 

ये भी पढ़ें- गरबा में मुस्लिमों की एंट्री: भाजपा विधायक बोले- बहन-बेटियां भी लेकर आओ, कांग्रेस विधायक ने कहा- बदतमीजी छोड़ो

बूथ तक संगठन को सक्रिय करना चुनौती
दतिया में नई टीम के सामने केवल जिला स्तर पर संगठन खड़ा करने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी जोर रहेगा। कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाना, संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाना और नई जिला कार्यकारिणी तैयार करना नए जिलाध्यक्ष की शुरुआती प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।  


 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed