फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Garba Row: Rameshwar Sharma, Vishwas Sarang Speak on Muslim Entry; Arif Masood Hits Back

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री: भाजपा विधायक बोले- बहन-बेटियां भी लेकर आओ, कांग्रेस विधायक ने कहा- बदतमीजी छोड़ो

Tue, 22 Sep 2026 11:04 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 22 Sep 2026 11:04 AM IST
सार

नवरात्रि से पहले मध्यप्रदेश में गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा के रामेश्वर शर्मा और विश्वास सारंग के बयानों पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने तीखा पलटवार किया है।

विज्ञापन
MP Garba Row: Rameshwar Sharma, Vishwas Sarang Speak on Muslim Entry; Arif Masood Hits Back
रामेश्वर शर्मा, विश्वास सारंग और आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्रि से पहले मध्यप्रदेश में गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री का मुद्दा सियासी बहस छिड़ गई है। भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग के बयानों के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पलटवार किया है। शर्मा ने मुस्लिमों से गरबा में आने के बजाय तिलक लगाकर “परमानेंट” आने की बात कही, वहीं यह भी कहा कि अकेले लड़के क्यों आएं? अपनी बहन-बेटियों को भी लेकर आएं। दूसरी ओर विश्वास सारंग ने गरबा को धार्मिक आयोजन बताते हुए इसमें शामिल होने को लेकर अपनी बात रखी। इन बयानों पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा नेताओं पर धार्मिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: ओबीसी और ST से नौकरी पाने पर रघुवीर मीना पर FIR, पूर्व MLA पत्नी ममता सिंधिया पर भड़कीं, दी बड़ी चेतावनी
विज्ञापन


रामेश्वर शर्मा बोले- अकेले क्यों, बहन-बेटियों को भी लेकर आओ
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर कहा कि अगर मुस्लिम गरबा में आना चाहते हैं तो आएं, लेकिन अकेले गरबा में ही क्यों आना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि यहां तिलक लगाकर और जय श्रीराम बोलकर “परमानेंट” भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को कोई परेशानी नहीं है। साथ ही शर्मा ने कहा कि गोमाता की रक्षा भी करें। इसी दौरान उन्होंने कहा कि गरबा में अकेले लड़के ही क्यों आना चाहते हैं? घर से अपनी बहन-बेटियों को भी लेकर आएं। उन्होंने कहा, “हमारे भी छोरे तैयार हैं।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी पुलिस में अब वर्दी वाली रील बंद! AI पर सरकारी फाइल डाली तो एक्शन, 30 दिन में बतानी होगी सोशल मीडिया कमाई


विश्वास सारंग बोले- गरबा धार्मिक आयोजन
गरबा में मुस्लिमों की भागीदारी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने गरबा को धार्मिक आयोजन बताते हुए इसमें शामिल होने के लिए धार्मिक आस्था का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि यह मां दुर्गा की स्तुति और आशीर्वाद लेने का आयोजन हैं। उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ एंटरटेंटमेंट ना समझें। उन्होंने मुस्लिमों की एंट्री पर कहा कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू धर्म स्वीकार करता है तो गरबा में आ सकता हैं।  

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: ‘तेरे बाप का कार्यक्रम है... कई सिंघम आए और गए’, कांग्रेस नेता सज्जन के बयान पर IPS एसोसिएशन नाराज

मसूद बोले- बदतमीजी छोड़िए, माहौल खराब न करें
दो भाजपा नेताओं के बयानों पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अच्छे धार्मिक माहौल को बिगाड़कर केवल नफरत की बात करते हैं। मसूद ने रामेश्वर शर्मा को लेकर कहा कि वह “बदतमीज हैं और कुछ नहीं हैं। मसूद ने कहा कि ऐसे लोगों को सुधरना चाहिए और समय सुधरने का है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो खुद गधा और घोड़ा होगा, उसे दूसरे गधे-घोड़े ही दिखाई देंगे, इसलिए ऐसी बातें की जा रही हैं।

विधायक ने वापस नहीं लिया बयान
विवाद बढ़ने के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ''मैं बयान से नहीं मुकरता। मेरे बयान को पूरा सुनिए। यह सनातन का महापर्व है। इसमें सनातनी हिंदू पूरे परिवार के साथ मां जगदंबा के लिए आते हैं। ये मनोरंजन नहीं है। मुसलमान लड़कों को सनातन से इतना ही लगाव हो गया है तो अकेले ही क्यों आते हैं। आओ, अपनी बहन-बेटियों, माता-पिता को लेकर आओ और गरबा देखने मत आओ, बल्कि स्वयं माता जगत-जननी की आराधना करो। मां जगदंबा का प्रसाद लो। अगर तुम गरबे में आकर हिंदू बेटियों के साथ छेड़खानी करोगे तो हिंदुस्तान के छोरे सनातन की रक्षा के लिए तैयार हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed