{"_id":"60ecf2658ebc3e73775eff77","slug":"corona-protocol-violation-case-fir-against-10-congress-leaders-including-digvijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन मामला: दिग्विजय समेत कांग्रेस के 10 नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन मामला: दिग्विजय समेत कांग्रेस के 10 नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी
Tue, 13 Jul 2021 07:24 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:24 AM IST
सार
- लिस के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने धारा 144 लागू होने के बावजूद गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में संघ को जमीन देने के विरोध में 200 कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के 10 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने धारा 144 लागू होने के बावजूद गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में संघ को जमीन देने के विरोध में 200 कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
धारा 188, 147 और 269 के तहत अशोका गार्डन थाने में मामला दर्ज किया गया है। सिंह के अलावा दस नेताओं में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी हैं। पुलिस के अनुसार वीडियो में पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, दिग्विजय सिंह का आरोप है कि उद्योग भारती संस्था संघ से जुड़ी है और शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से इसे दी गई 10,000 वर्ग फुट जमीन बाग की है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पानी की बौछार किए जाने के बावजूद सिंह और अन्य नेता-कार्यकर्ता वहां धरने पर बैठ गए। भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने कहा, दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मेयर विभा पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के साथ ही 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भोपाल स्थित गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के पार्क की जमीन को आरएसएस से जुड़ी एक संस्था को दिए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया था, जबकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछरें की थी।
दिग्विजय ने संवाददाताओं को बताया, पुलिस ने हम पर पानी की बौछारें की। पानी मेरे कान में भी गया। लेकिन जब तक औद्योगिक क्षेत्र के एसोसिएशन का साथ रहेगा, हम इस जमीन के आवंटन के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी की ये लड़ाई मजदूरों के लिए है और हम उनकी लड़ाई अदालत, सड़क एवं विधानसभा में लड़ेंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज यह जमीन जिस संस्था को दी गई उसने इसके निर्माण की कोई अनुमति नहीं ली है। इस आद्योगिक क्षेत्र के 95 प्रतिशत उद्योगपति इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी इस बगीचे में पेड़ों की छांव में आराम एवं भोजन करते हैं। ऐसे में पार्क की जमीन किसी संस्था को देना न्यायोचित नहीं है।
