फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Corona protocol violation case FIR against 10 Congress leaders including Digvijay Singh

कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन मामला: दिग्विजय समेत कांग्रेस के 10 नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी 

Tue, 13 Jul 2021 07:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Jul 2021 07:24 AM IST
सार

  • लिस के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने धारा 144 लागू होने के बावजूद गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में संघ को जमीन देने के विरोध में 200 कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Corona protocol violation case FIR against 10 Congress leaders including Digvijay Singh
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के 10 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने धारा 144 लागू होने के बावजूद गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में संघ को जमीन देने के विरोध में 200 कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


धारा 188, 147 और 269 के तहत अशोका गार्डन थाने में मामला दर्ज किया गया है। सिंह के अलावा दस नेताओं में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी हैं। पुलिस के अनुसार वीडियो में पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, दिग्विजय सिंह का आरोप है कि उद्योग भारती संस्था संघ से जुड़ी है और शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से इसे दी गई 10,000 वर्ग फुट जमीन बाग की है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पानी की बौछार किए जाने के बावजूद सिंह और अन्य नेता-कार्यकर्ता वहां धरने पर बैठ गए। भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने कहा, दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मेयर विभा पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के साथ ही 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भोपाल स्थित गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के पार्क की जमीन को आरएसएस से जुड़ी एक संस्था को दिए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया था, जबकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछरें की थी।

दिग्विजय ने संवाददाताओं को बताया, पुलिस ने हम पर पानी की बौछारें की। पानी मेरे कान में भी गया। लेकिन जब तक औद्योगिक क्षेत्र के एसोसिएशन का साथ रहेगा, हम इस जमीन के आवंटन के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी की ये लड़ाई मजदूरों के लिए है और हम उनकी लड़ाई अदालत, सड़क एवं विधानसभा में लड़ेंगे।


कांग्रेस नेता ने कहा कि आज यह जमीन जिस संस्था को दी गई उसने इसके निर्माण की कोई अनुमति नहीं ली है। इस आद्योगिक क्षेत्र के 95 प्रतिशत उद्योगपति इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी इस बगीचे में पेड़ों की छांव में आराम एवं भोजन करते हैं। ऐसे में पार्क की जमीन किसी संस्था को देना न्यायोचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed