{"_id":"61591e148ebc3e6248567b9b","slug":"congress-leader-and-former-minister-sulochana-rawat-and-her-son-vishal-rawat-joined-bjp-at-the-residence-of-cm-shivraj-singh-chouhan-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कांग्रेस को बड़ा झटका, अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक सुलोचना रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कांग्रेस को बड़ा झटका, अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक सुलोचना रावत
Sun, 03 Oct 2021 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:51 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व विधायक और जोबट सीट से टिकट की दावेदार मानी जा रही सुलोचना रावत अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस की पूर्व विधायक सुलोचना रावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व विधायक और जोबट सीट से टिकट की दावेदार मानी जा रही सुलोचना रावत अपने बेटे विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव उपस्थित थे। सुलोचना रावत मध्यप्रदेश की एक प्रभावशाली आदिवासी नेता हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस को पहले से थी बगावत की आशंका
बताया जा रहा है कि इस बगावत को लेकर कांग्रेस को पहले से आभास जरूर था, लेकिन इस मामले को पार्टी उछालना नहीं चाहती थी। सुलोचना को मनाने की भी कोशिश की गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में उपचुनाव
बता दें कि मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव होने हैं। इन सीटों में जोबट एक हाई प्रोफाइल सीट है। यह सीट कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के निधन की वजह से खाली हुई थी। उपचुनाव के नतीजे दो नवंबर को सामने आएंगे।
विज्ञापन
पृथ्वीपुर सीट से नितेंद्र सिंह राठौर होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
कांग्रेस ने शनिवार को पृथ्वीपुर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
