{"_id":"688a32d66ffb36f58e03a84d","slug":"bulldozer-action-on-mafia-owned-50-acre-land-worth-rs-150-crore-6-illegal-properties-demolished-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल के मछली परिवार के 6 अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 150 करोड़ के करीब है 50 एकड़ जमीन की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल के मछली परिवार के 6 अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 150 करोड़ के करीब है 50 एकड़ जमीन की कीमत
Wed, 30 Jul 2025 08:37 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 30 Jul 2025 08:37 PM IST
सार
भोपाल के शारिक मछली और उसके परिवार द्वारा 150 करोड़ कीमती 50 एकड़ जमीन पर अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाया। इस दौरान अनंतपुरा कोकता इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने फॉर्म हाउस, वेयर हाउस, फैक्ट्री को तोड़ा गया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के शारिक मछली और उसके परिवार द्वारा 150 करोड़ कीमती 50 एकड़ जमीन पर अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाया। इस दौरान अनंतपुरा कोकता इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने फॉर्म हाउस, वेयर हाउस, फैक्ट्री को तोड़ा गया। यह कार्रवाई हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में की गई। एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि एक कोठी को सील किया गया है। कोठी में सामान भरा है। शिफ्टिंग के लिए नियमानुसार टाइम दिया गया है। जंगल के अंदर एक बड़े फॉर्म हाउस को तोड़ने की कार्रवाई भी की गई है। यहां झूलों से लेकर स्विमिंग पुल समेत शान-ओ-शौकत का महंगा सामान भी है। यहां तक पहुंचने में टीम को समय लगा। करीब दो किलोमीटर अंदर जंगल में यह फॉर्म हाउस है। खास बात यह है कि जिस जगह फॉर्म हाउस, कोठी, फैक्ट्री, मदरसा थे, वहां चकाचक सड़क, बीचोंबीच पॉम के पेड़ भी लगे थे, जबकि हताईखेड़ा के अन्य इलाकों में सड़कें कीचड़ से सनी और कच्ची नजर आई।अवैध निर्माण हताईखेड़ा डैम से 50-100 मीटर के दायरे में ही किया गया था। कॉलोनी की सड़क डैम के पानी को छू रही थी।
विज्ञापन
150 से 200 करोड़ तक हो सकती कीमत
हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि जिस सरकारी जमीन पर मछली परिवार ने कब्जा कर रखा है, उसकी बाजार में कीमत करीब 150 से 200 करोड़ तक हो सकती है। उन्होने बताया कि आज 6 जगह कार्रवाई की गई है। माकान में कुछ सामान होने की वजह से कुछ समय दिया गया है। जल्द ही उसे भी तोड़ा जाएगा।
इन 6 जगह हुई कार्रवाई
1. शकील अहमद पिता शरीफ अहमद का फार्म हाउस खसरा नंबर 55 शासकीय भूमि में स्थित वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता
2. शारिक पिता शरीफ अहमद का वेयर हाउस 40000 वर्ग फिट पर वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता
3. शकील अहमद पिता शरीफ अहमद का सुमन फार्म शासकीय भूमि पर वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता
4. इरशाद अहमद पिता सरफराज मोहम्मद खान द्वारा कारखाना शासकीय भूमि पर वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता
5. अता उल रहमान पिता मुफ्ती रईस अहमद खान द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध मदरसा वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता
6. शारिक अहमद उर्फ मछली ,सोहेल अहमद ,शफीक अहमद तीनों के पिता शरीफ अहमद तीन मंजिल कोठी शासकीय भूमि पर निवासी वार्ड नंबर 62, अनंतपुरा कोकता
अय्याशी और फरार बदमाशों का ठिकाना
जानकारी के मुताबिक मछली परिवार ने आनंतपुरा कोकता के जंगल में ऐसा फार्म हाऊस बना रखा था, जिस पर आने-जाने के लिए फोर व्हील जीप का ही उपयोग होता था। यहां मछली परिवार ने अय्याशी और फरार बदमाशों का ठिकाना बना रखा था। इस फार्म हाऊस तक कोई न आ सके, इसके लिए शारिक मछली ने हथाईखेड़ा डेम का पानी फार्म हाऊस के चारों ओर छोड़ रखा था। प्रशासन जब इसका सर्वे करने पहुंचा तो अधिकारी भी दंग रह गए। बुधवार को करीब 8 घंटे की कार्रवाई में नगर निगम और जिला प्रशासन ने मिलकर दो फार्म हाऊस, वेयर हाऊस सहित कारखाना और एक मदरसे को तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें-प्रदेश में अब तक 2900 लोगों का रेस्क्यू, MP में भारी बारिश की चेतावनी, CM बोले-कलेक्टर्स-SP रहें अलर्ट
एमडी ड्रग कनेक्शन
दरअसल शाहवर मछली और यासिन मछली का एमडी ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद से प्रशासन सख्त है। हालांकि दोनों को पुलिस जेल भेज चुकी है। लेकिन इस कार्रवाई की आंच मछली परिवार तक पहुंच गई है। बुधवार को जिला प्रशासन ने हथाईखेड़ा के पास आनंतपुरा कोकता स्थित मछली परिवार के साम्राज्य पर कार्रवाई की। यहां बने आलीशान फार्म हाऊस से लेकर कोठी, फेक्ट्री और वेयर हाऊस को प्रशासन ने तोड़ दिया। इससे पहले प्रशासन ने इस पूरे इलाके का सर्वे किया था। बताया जाता है कि लगभग 150 करोड़ की संपत्ति अवैध रूप से बनी थी। एक भी निर्माण की प्रशासन को वैध अनुमति नहीं मिली। वहीं कुछ सरकारी भूमि पर भी निर्माण मिले।
यह भी पढ़ें- सारिक मछली के भाई शाहवर पर दुष्कर्म का केस दर्ज, यासीन भी आरोपी; तब नाबालिग थी पीडिता
सुबह 10 बजे पहुंच गईं थीं टीमें
नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी प्रीतेश गर्ग ने बताया कि बुधवार की सुबह निगम का अमला चौकी पहुंच गया था। वहीं 11 बजे से कार्रवाई शुरू हुई। प्रशासन ने सभी निर्माण पहले ही चिंहित कर लिए थे। बताया जाता है कि निगम के अतिक्रमण अमले में 5 जेसीबी, 2 पोखलेन और 30 कर्मचारी थे।