{"_id":"6a944a979013f00d380c57f9","slug":"bjp-working-committee-imarti-devi-hugged-minister-krishna-gaur-and-said-may-ramraja-sarkar-make-you-the-cm-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यसमिति: इमरती देवी ने मंत्री कृष्णा गौर को गले लगाकर कहा- रामराजा सरकार आपको CM बना दें!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यसमिति: इमरती देवी ने मंत्री कृष्णा गौर को गले लगाकर कहा- रामराजा सरकार आपको CM बना दें!
Sun, 30 Aug 2026 08:52 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 30 Aug 2026 08:52 PM IST
सार
ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे राज्य मंत्री कृष्णा गौर को गले लगाकर कहती सुनाई दे रही हैं- “रामराजा सरकार आपको मुख्यमंत्री बना दें।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री इमरती देवी और राज्य मंत्री कृष्णा गौर गले मिलते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान का पूर्व मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे प्रदेश की राज्यमंत्री कृष्णा गौर को गले लगाकर कहती सुनाई दे रही हैं- रामराजा सरकार आपको मुख्यमंत्री बना दें। प्रदेश के ओरछा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इमरती देवी प्रदेश की राज्यमंत्री और भोपाल के गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर को गले लगाती नजर आ रही हैं। इसी दौरान उन्होंने कृष्णा गौर से कहा- रामराजा सरकार आपको मुख्यमंत्री बना दें। कृष्णा गौर उनकी बात सुनकर मुस्कुराती नजर आती हैं। इस बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इमरती देवी की यह बात किसी औपचारिक राजनीतिक घोषणा के तौर पर नहीं कही गई थी, लेकिन भाजपा के नेताओं की मौजूदगी में कही गई इस एक लाइन ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: पेंशन फाइल अटकाई तो अब तय होगी जिम्मेदारी, हर स्तर पर 5 दिन की डेडलाइन
पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू हैं कृष्णा गौर
कृष्णा गौर भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की बहू हैं। गोविंदपुरा भाजपा का परंपरागत मजबूत क्षेत्र माना जाता है। कृष्णा गौर 2023 में दूसरी बार इस सीट से विधायक चुनी गई थीं। प्रदेश में ओबीसी वर्ग की संख्या कुल आबादी की 50 प्रतिशत है। इसलिए लंबे समय से भाजपा ओबीसी वर्ग से ही मुख्यमंत्री बनाते आ आ रही है। उमा भारती, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान और उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओबीसी वर्ग से ही आते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सियाचिन से रेलवे और अब घरों तक: DRDO की बायो-डाइजेस्टर तकनीक का बढ़ा दायरा, जानें क्या होगी कीमत
सिंधिया खेमे से आती हैं इमरती देवी
इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई थीं और सिंधिया खेमे की प्रमुख नेताओं में गिनी जाती हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें दतिया जिले की डबरा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव हारने के बाद उन्हें अब तक निगम-मंडल में भी कोई जिम्मेदारी नहीं मिली है। बता दें प्रदेश भाजपा की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर समय-समय पर अलग-अलग नेताओं के नामों की चर्चाएं होती रही हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करने वाला एक समर्थक वर्ग भी सामने आता रहा है।