फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rs 25,000 each will be credited to the accounts of 1.22 lakh meritorious students in MP; the amount is for pur

एमपी के 1.22 लाख मेधावी छात्रों के खाते में आएंगे 25-25 हजार, लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेगी राशि

Sun, 30 Aug 2026 06:18 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 30 Aug 2026 06:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार 25-25 हजार रुपये देने जा रही है। 1 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में 305 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे।

विज्ञापन
Rs 25,000 each will be credited to the accounts of 1.22 lakh meritorious students in MP; the amount is for pur
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार जल्द ही उनके खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि भेजेगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहली बार में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राशि का अंतरण करेंगे। सरकार इस योजना के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता देती है। पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए सीधे उनके बैंक खातों में राशि दी जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  चित्रकूट में बुजुर्ग ने रोका सीएम मोहन का रास्ता, बोले- पहले मेरा घर देखो; मुख्यमंत्री साथ चलकर पहुंचे अंदर
विज्ञापन


305 करोड़ से ज्यादा की राशि होगी ट्रांसफर
इस बार करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों के खातों में 25 हजार रुपए के हिसाब से 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की राशि पहुंचाई जाएगी। यह राशि एक सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में होने वाले कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: पेंशन फाइल अटकाई तो अब तय होगी जिम्मेदारी, हर स्तर पर 5 दिन की डेडलाइन

12वीं में 75 फीसदी अंक जरूरी
योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में कम से कम 75 प्रतिशत अंक के साथ पास की है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। 

ये भी पढ़ें-  चित्रकूट में उफनी मंदाकिनी: 30 फीट तक पहुंचा पानी; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू, CM यादव पहुंचे प्रभावितों के बीच

ऑनलाइन पढ़ाई में मिलेगी मदद
सरकार का मानना है कि लैपटॉप मिलने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में डिजिटल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और अन्य शैक्षणिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकेंगे। यह राशि सीधे बैंक खाते में मिलने से विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार लैपटॉप खरीद सकेंगे। योजना का उद्देश्य अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा के लिए डिजिटल साधनों से जोड़ना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed