फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Vehicle purchases increased in Bhopal due to the reduction in GST rates, and the showroom was crowded

Bhopal: भोपाल में गाड़ियों की खरीदी बढ़ी, जीएसटी दरों में कटौती का असर, पहले दिन ही शोरूम में लगी भीड़

Mon, 22 Sep 2025 10:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 22 Sep 2025 10:26 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में भी गाड़ियों की खरीदी में उछाल आया है। जीएसटी रिफॉर्म के पहले दिन भोपाल के शोरूम में कस्टमरों की भीड़ देखी गई, जिससे गाड़ियों की बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है। गाड़ियों के रेट कम होने से ग्राहकों को फायदा हो रहा है, और वे गाड़ियों की खरीदी के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Vehicle purchases increased in Bhopal due to the reduction in GST rates, and the showroom was crowded
ओम प्रकाश,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,यशवंत बोध,शिवनारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी में सुधार के बाद गाड़ियों के रेट में कमी आई है, जिससे देशभर में जहां गाड़ियों की खरीदी बढ़ी है, वहीं राजधानी भोपाल में भी गाड़ियों की खरीदी में उछाल आया है। जीएसटी रिफॉर्म के पहले दिन भोपाल के शोरूम में कस्टमरों की भीड़ देखी गई, जिससे गाड़ियों की बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है। गाड़ियों के रेट कम होने से ग्राहकों को फायदा हो रहा है, और वे गाड़ियों की खरीदी के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। इससे आटोमोबाइल उद्योग में वृद्धि की संभावना है, और ग्राहकों की मांग में वृद्धि के कारण गाड़ियों की बिक्री में और वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल में सबसे ज्यादा बिक्री की उम्मीद
शोरूम के असिस्टेंट मैनेजर यशवंत बोध ने बताया कि पिछले 20 साल में इस तरह का धंधा नहीं देखा। सुबह से ही टाइम नहीं मिल रहा है। गाड़ियों की लगातार बुकिंग हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि जीएसटी के रेट कम होने से लोगों को काफी फायदा हुआ है। यही वजह है कि लोग टू व्हीलर की जगह फोर व्हीलर खरीदने पहुंच रहे हैं।


80 हजार का हुआ फायदा
शोरूम में गाड़ी खरीदने पहुंचे शिवनारायण मीणा ने बताया कि जीएसटी के रेट कम होने से मन बना और गाड़ी लेने आ गए। उन्होंने बताया कि मुझे करीब 80,000 रुपए का फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया पहले से गाड़ी खरीदने की कोई प्लानिंग नहीं थी जब पता चला कि जीएसटी कम हो रही है और गाड़ी सस्ती होगी तो हमने कहा कि एक गाड़ी लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें-गरबा पंडालों में लगे पोस्टर,जिहादियों को आना मना,धीरेन्द्र शास्त्री बोले-प्रवेश द्वार पर रखें गौमूत्र
ओम प्रकाश
गाड़ी सस्ती हुई तो शाजापुर से पहुंचे भोपाल
शाजापुर से भोपाल गाड़ी लेने पहुंचे किसान ने बताया कि गाड़ी सस्ती हुई है इसीलिए तो हम गाड़ी लेने आए हैं। पहले भी आए थे महंगी लग रही थी इसलिए वापस चले गए थे। अब सस्ती हुई है इसलिए शाजापुर से भोपाल गाड़ी लेने आए हैं। उन्होंने बताया कि मुझे 65,000 का फायदा हो रहा है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में सजे माता के दरबार, धूमधाम से हो रहा माता स्वागत, रात भर निकले जुलूस, जाने कहां क्या है खास

10% की छूट बड़ा अमाउंट होता है
भोपाल के धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जीएसटी में जो सुधार हुए हैं उससे लोगों को करीब 10% की छूट दी जा रही है जो कि बहुत बड़ा अमाउंट होता है। इससे पहले 28% जीएसटी ली जा रही थी जो अब 18% कर दी गई। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर गाड़ियों की खरीदी बढ़ेगी। एक सामान्य परिवार के लिए बड़ा लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed