फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal toddler and woman death balcony bike accident police case

MP News: खेलते-खेलते बालकनी से गिरी 17 माह की मासूम, अस्पताल में मौत

Sat, 28 Mar 2026 02:16 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 02:16 PM IST
सार

भोपाल के अशोका गार्डन और पिपलानी में अलग-अलग हादसों में 17 माह की मासूम और 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मासूम बालकनी से गिर गई थी जबकि महिला बाइक से गिर गई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
bhopal toddler and woman death balcony bike accident police case
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : stock.adobe

विस्तार

अशोका गार्डन और पिपलानी इलाके में अलग-अलग हादसों में 17 माह की मासूम और 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मासूम बालकनी से गिरने और महिला बाइक से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई थीं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अशोका गार्डन में मासूम की मौत

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार 17 माह की मासूम रोशनी गिरी तुलसी नगर हिनौतिया में अपने परिवार के साथ रहती थी। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार इमारत की दूसरी मंजिल पर किराए से रहता है। 18 मार्च को पिता ड्यूटी पर गए हुए थे। दोपहर के समय मां किचन में काम कर रही थी, तभी रोशनी खेलते-खेलते बालकनी में पहुंच गई। बालकनी की रेलिंग छोटी होने के कारण वह नीचे गिर गई। मासूम को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हमीदिया अस्पताल में लिफ्ट संकट पर ब्रेक, 24 लिफ्ट फिर चालू, लेकिन सिस्टम की पोल खुली
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपलानी में महिला की बाइक हादसे में मौत

खजूरी कला पिपलानी इलाके में 40 वर्षीय सोना यादव बाइक पर पीछे की सीट पर बैठी थी, तभी अचानक गिर गई। उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिपलानी पुलिस के अनुसार सोना यादव श्यामपुर दोराहा, जिला सीहोर की रहने वाली थीं और उनके मायके खजूरी कला में थे।

सोना 11 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने मायके आई थीं। अगले दिन 12 मार्च को वे वापस सीहोर जाने के लिए निकली थीं। उनका छोटा भाई उन्हें बाइक से पिपलानी पेट्रोल पंप तक छोड़ रहा था, वहां से बस से सीहोर जाना था। बाइक एसओएस बालग्राम के पास पहुंची, तभी सोना अचानक गिर गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सोना किस स्थिति में बाइक से गिरी। दोनों ही घटनाओं ने इलाके में शोक और चिंता की लहर फैला दी है। पुलिस ने कहा कि हादसों की पूरी जांच कर दोषियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed