{"_id":"6af293655a18deafc70b6890","slug":"bhopal-today-women-s-hockey-trophy-tour-launch-cm-mohan-yadav-to-address-press-conference-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में आज: एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लोगो और ट्रॉफी टूर का शुभारंभ, सीएम करेंगे पत्रकार-वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में आज: एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लोगो और ट्रॉफी टूर का शुभारंभ, सीएम करेंगे पत्रकार-वार्ता
Tue, 10 Nov 2026 09:15 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:15 AM IST
सार
भोपाल में मंगलवार को खेल और राजनीति से जुड़े दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे। टीटी नगर स्टेडियम में एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के लोगो और ट्रॉफी टूर का शुभारंभ होगा, वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भोपाल में आज खास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीटी नगर स्टेडियम में होगा हॉकी ट्रॉफी टूर का शुभारंभ
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग मंगलवार सुबह 11 बजे टीटी नगर स्टेडियम में एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 के लोगो का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही ट्रॉफी टूर का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी और हॉकी से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- कूनो डायरेक्टर ने सरकार की तबादला नीति पर उठाए सवाल: बोले- बार-बार ट्रांसफर से घटती है अफसरों की कार्यक्षमता
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार-वार्ता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल मंगलवार दोपहर 3 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। इसमें कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: खड़गे के दीपावली वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है