Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Tribute to Arjun Singh, BJP Press Meet and MP Export-FTA Conclave

भोपाल में आज: विधानसभा में अर्जुन सिंह को पुष्पांजलि, भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनजातीय सम्मेलन

Thu, 05 Nov 2026 07:10 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 05 Nov 2026 07:10 AM IST
सार

भोपाल में गुरुवार को राजनीतिक और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े तीन प्रमुख आयोजन होंगे। विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पत्रकारों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समत्व भवन में जनजातीय प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। 
 

विज्ञापन
Bhopal Today: Tribute to Arjun Singh, BJP Press Meet and MP Export-FTA Conclave
भोपाल में आज खास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में अर्जुन सिंह को पुष्पांजलि
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह के जन्म दिवस पर विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विधानसभा में सुबह 10.30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायकगण और अन्य गणमान्यजन शामिल होंगे। विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

ये भी पढ़ें- एमपी: किसी ने आईएएस छोड़ बनाई अनएकेडमी, किसी ने आईपीएस छोड़ लिया वीआरएस, अब सुजानिया का इस्तीफा
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार-वार्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे पत्रकारों को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित पत्रकार-वार्ता बताया है। इसमें दोनों नेता पार्टी का पक्ष रखेंगे और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सीएम यादव की दो टूक: अवैध शराब मिली या खाद की किल्लत हुई तो कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

मुख्यमंत्री आवास में जनजातीय सम्मेलन 
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम आवास में जनजातीय प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की 49वीं संचालक मंडल की बैठक में शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed