Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Expired Sweets and Juices Destroyed, Food Samples Collected During Raids at Shops and Resorts

भोपाल: मिठाई दुकानों और रिजॉर्ट के किचन में मिली गड़बड़ी,एक्सपायरी जूस-मिठाई नष्ट कराई; 10 जगहों से सैंपल लिए

Thu, 05 Nov 2026 10:12 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 05 Nov 2026 10:12 PM IST
सार

दीपावली से पहले भोपाल में मिठाई दुकानों और रिजॉर्ट के किचन की जांच में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने का मामला सामने आया है। चलित न्यायालय की टीम ने पुराने जूस, कोल्ड ड्रिंक और मिठाई सहित अनुपयोगी सामग्री नष्ट कराई। कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Expired Sweets and Juices Destroyed, Food Samples Collected During Raids at Shops and Resorts
भोपाल में मिठाई दुकान से सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर मिठाई और खाद्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। शहर में चलित न्यायालय की टीम ने गुरुवार को मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट में जांच की तो कई जगह एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली। कहीं पुराने जूस और कोल्ड ड्रिंक बिक्री के लिए रखे थे तो कहीं एक्सपायरी नारियल बूरे के पैकेट मिले। टीम ने मौके पर ही ऐसी सामग्री नष्ट कराई। अलग-अलग प्रतिष्ठानों से मिठाई, पनीर, मावा, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं विशेष नगर निगम मजिस्ट्रेट तरुणेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। नेहरू नगर, जवाहर चौक, वीआईपी रोड, लालघाटी, न्यू मार्केट और रोशनपुरा क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गिर गाय का कमाल! रोज 19 लीटर दूध देकर जीता 1 लाख का इनाम, उज्जैन के गौरव बने MP के नंबर-1 पशुपालक
विज्ञापन


आशा स्वीट्स में एक्सपायरी खाद्य सामग्री, मधुराम में 10 पैकेट नष्ट
नेहरू नगर स्थित आशा स्वीट्स में जांच के दौरान रबड़ी और पनीर के नमूने लिए गए। यहां बिक्री के लिए एक्सपायरी खाद्य पदार्थ भी मिले। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार किया गया। इसी क्षेत्र की मधुराम स्वीट्स से मावा, पनीर और ड्राई फ्रूट्स के नमूने लिए गए। यहां एक्सपायरी नारियल बूरे के 10 पैकेट मौके पर ही नष्ट कराए गए। जवाहर चौक स्थित अनुपम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में भी जांच के दौरान कई खाद्य सामग्री उपयोग की अवधि समाप्त होने के बाद रखी मिली। इनमें कोल्ड ड्रिंक, रियल जूस, काजू के पैकेट और पोमेग्रेनेट जूस सहित अन्य सामग्री शामिल थी। टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया। यहां काजू और इस्तेमाल किए जा चुके रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने भी लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रदेश में 63 हजार करोड़ से बनेंगे पांच नए ग्रीनफील्ड हाईवे, भोपाल से मंदसौर और ग्वालियर तक बनेगा नया कॉरिडोर

रिजॉर्ट के किचन में शाकाहारी और मांसाहारी सामग्री साथ रखी मिली
कार्रवाई के दौरान दीवाना रिजॉर्ट के किचन में भी गंभीर लापरवाही सामने आई। यहां शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री एक साथ रखी हुई थी। इसके अलावा लंबे समय से रखी संदिग्ध और खराब होने की स्थिति में पहुंच चुकी तैयार नॉनवेज सामग्री मिली। न्यायालय के निर्देश पर इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। अनुपयोगी कोल्ड ड्रिंक भी नष्ट कराई गई। जीवाना वेलनेस क्षेत्र के गागर से कलाकंद, जबकि एएंडए एंटरप्राइजेज से ब्रेड और फलाफल के नमूने लिए गए। वीआईपी रोड स्थित सुरवाना रेस्टोरेंट से बूंदी का नमूना लिया गया। प्रथम दृष्टया इसमें मिथ्याछाप होने की आशंका जताई गई। न्यू मार्केट के बृजवासी स्वीट्स से मावा, कुंदा मिठाई, मिल्क केक और बेसन के लड्डू के नमूने लिए गए। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल: हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस, हेमंत कटारे और आतिफ अकील ने उठाए सवाल

जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
टीम ने रोशनपुरा स्थित बृजवासी स्वीट्स, डोमिनोज पिज्जा और पिज्जा हट सहित अन्य प्रतिष्ठानों में भी खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता की जांच की। अधिकारियों के अनुसार, जिन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं, उन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed