{"_id":"6aecaee4c4a034cdda05d5df","slug":"gir-cow-produces-19-litres-of-milk-daily-wins-rs-1-lakh-award-ujjain-s-gaurav-tops-mp-dairy-contest-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर गाय का कमाल! रोज 19 लीटर दूध देकर जीता 1 लाख का इनाम, उज्जैन के गौरव बने MP के नंबर-1 पशुपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिर गाय का कमाल! रोज 19 लीटर दूध देकर जीता 1 लाख का इनाम, उज्जैन के गौरव बने MP के नंबर-1 पशुपालक
Thu, 05 Nov 2026 09:59 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:59 PM IST
सार
उज्जैन के तालोद गांव के गौरव रघुवंशी की गिर नस्ल की गाय ने प्रतिदिन औसतन 19 लीटर दूध देकर प्रदेश की दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
उज्जैन के गौरव रघुवंशी गिर गाय के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशी नस्ल की गायों का पालन केवल परंपरा नहीं, बल्कि अच्छी कमाई का जरिया भी बन सकता है। उज्जैन जिले के वृंदावन ग्राम तालोद के पशुपालक गौरव रघुवंशी ने इसे साबित किया है। उनकी गिर नस्ल की गाय ने प्रतिदिन औसतन 19 लीटर दूध देकर प्रदेश की दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। इसके लिए उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पर्व पर भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह में गौरव रघुवंशी सहित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी गौ-पूजन और पशुपालक सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- प्रदेश में 63 हजार करोड़ से बनेंगे पांच नए ग्रीनफील्ड हाईवे, भोपाल से मंदसौर और ग्वालियर तक बनेगा नया कॉरिडोर
तालोद को वृंदावन ग्राम घोषित होने के बाद बढ़ा प्रोत्साहन
उज्जैन जिले के तालोद गांव को मुख्यमंत्री ने वृंदावन ग्राम घोषित किया था। इसके बाद गांव में देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए। पशुपालन विभाग ने ग्रामीणों को उन्नत नस्ल की गायों के पालन, दुग्ध उत्पादन और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इसी से प्रेरित होकर गौरव रघुवंशी ने गिर नस्ल की गाय खरीदी। उन्होंने उसके खानपान और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया। नतीजा यह रहा कि गाय ने प्रतिदिन औसतन 19 लीटर दूध देकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल: हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस, हेमंत कटारे और आतिफ अकील ने उठाए सवाल
पहले स्थान पर एक लाख, दूसरे को 50 हजार
गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले पशुपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पर एक लाख, द्वितीय पर 50 हजार और तृतीय स्थान पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। पुरस्कार राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के टॉप-10 दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को भी मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से सम्मानित करेंगे।
ये भी पढ़ें- एसआईआर पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला: खंडेलवाल बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में देश को अस्थिर करने की कोशिश
5.51 लाख गोवंश के लिए जारी होंगे 60 करोड़
समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश की तीन हजार से अधिक पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए सितंबर महीने की 60 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि भी जारी करेंगे। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की योजनाओं और नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य देशी गोवंश का संरक्षण करने के साथ पशुपालन को किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए आय का बेहतर साधन बनाना है।