Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: JanParichay Workshop, India to Face Malaysia in Women's Hockey Semi-Final

भोपाल में आज: जनपरिचय प्लेटफॉर्म पर कार्यशाला, महिला हॉकी के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला मलेशिया से

Fri, 27 Nov 2026 09:12 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 27 Nov 2026 09:12 AM IST
सार

राजधानी में आज कई महत्वपूर्ण आयोजन होंगे। डिजिटल सेवाओं को आसान बनाने के लिए जनपरिचय प्लेटफॉर्म पर राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी। वहीं महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ विश्वरंग के आठवें संस्करण की शुरुआत होगी। ऐशबाग के जनता क्वार्टर में एक मकान भी तोड़ा जाएगा।
 

विज्ञापन
Bhopal Today: JanParichay Workshop, India to Face Malaysia in Women's Hockey Semi-Final
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

500 सरकारी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तैयारी
विज्ञापन

केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को भोपाल में  "जन परिचय - मेरी पहचान (National Single Sign On Service) प्लेटफार्म  पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होने वाली इस कार्यशाला में सरकारी सेवाओं को एक ही लॉगिन व्यवस्था से जोड़ने पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को डिजिटल सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। जनपरिचय के माध्यम से करीब 500 सरकारी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी है। 

ये भी पढ़ें- एमपी: प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम, एक आईडी से होंगे कई काम
विज्ञापन


महिला हॉकी के सेमीफाइनल में आज भारत की भिड़ंत मलेशिया से
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला शाम 4:30 बजे जापान और चीन के बीच होगा। इसके बाद भारतीय टीम मलेशिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी। दोनों मुकाबले भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। भारतीय टीम की नजरें जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: संविधान से मजबूत हुआ भारतीय लोकतंत्र, सीएम बोले- दूषित मानसिकता ने इसकी मूल भावना को आहत किया

ऐशबाग के जनता क्वार्टर का एक मकान आज टूटेगा
भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में आज एक और मकान हटाया जाएगा। इससे पहले 23 नवंबर को यहां 599 क्वार्टरों को तोड़ा गया था। ब्लॉक नंबर 465 के एक मकान को हाईकोर्ट से मिली राहत के कारण उस समय नहीं तोड़ा गया था। अब अदालत से स्टे हटने के बाद प्रशासन इसे खाली कराकर ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगा। प्रभावित पक्ष को कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर करीब 1,405 रुपये प्रतिमाह किराया देने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें- MP: संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश का दबदबा! मोहन यादव बोले- भारत नाम रखने से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक रहा योगदान

विश्वरंग के आठवें संस्करण में 21 देशों के साहित्यकार होंगे शामिल
भोपाल में शुक्रवार से तीन दिवसीय विश्वरंग-2026 का आगाज होगा। 27 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 21 देशों के प्रवासी साहित्यकार, शिक्षाविद, भाषाविद और संस्कृतिकर्मी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय परिसर और रवीन्द्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में होंगे। इस बार आयोजन की थीम 'प्रवासी उत्सव' रखी गई है। तीन दिनों में हिंदी की वैश्विक पहचान, प्रवासी भारतीयों की नई पीढ़ी, भाषा-संस्कृति, साहित्य, अनुवाद और डिजिटल दौर में हिंदी की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed