Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: BJP's Dhanteras Puja, Property Registration Drive Begins, Sanitation Workers on Strike

भोपाल में आज: भाजपा कार्यालय में धनतेरस पूजन, स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान शुरू, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Fri, 06 Nov 2026 09:31 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 06 Nov 2026 09:31 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय में धनतेरस पूजन करेंगे। वहीं, प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अभियान शुरू होगा। भोपाल में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई और पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
 

विज्ञापन
Bhopal Today: BJP's Dhanteras Puja, Property Registration Drive Begins, Sanitation Workers on Strike
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यालय में धनतेरस पूजन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां धनतेरस के अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और प्रदेशवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में धनतेरस: एक हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक बरसेगा धन
विज्ञापन


स्वामित्व योजना में आज से शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अभियान
प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत शुक्रवार से शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अभियान शुरू होगा। मंत्री, सांसद और विधायक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएंगे। प्रदेश में अब तक 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्री पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इससे ग्रामीणों को संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक मिलेगा और बैंक से कर्ज लेने सहित अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धनतेरस पर आज मुरैना से ग्रामीणों को संपत्ति की रजिस्ट्री की सौगात देंगे सीएम, अब तक 17.09 लाख रजिस्ट्रियां पूरी

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से पानी सप्लाई पर संकट
भोपाल में करीब 15 हजार नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कर्मचारियों ने मुख्यालय में तालाबंदी कर काम बंद कर दिया है। जलकार्य शाखा के कर्मचारियों ने भी शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी है। शहर में 2.30 लाख से अधिक नल कनेक्शन हैं। कर्मचारियों की मांग न्यूनतम 25 हजार रुपये वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की है। हड़ताल जारी रहने पर शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- भोपाल: घर में केयरटेकर रखने से पहले कराना होगा पुलिस वेरिफिकेशन, एजेंसियों की मनमानी पर भी लगेगी लगाम

स्कूलों में आज से पांच दिन की दीपावली छुट्टी
प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार से दीपावली की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। 11 नवंबर से स्कूलों में फिर से कक्षाएं शुरू होंगी। छुट्टियों से पहले स्कूलों में बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed