फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: There will be a brainstorming on improving the quality of road and bridge construction in Bhopal

Bhopal: भोपाल में सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता सुधार पर होगा मंथन, गडकरी और विशेषज्ञ करेंगे विचार-विमर्श

Fri, 18 Oct 2024 05:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 05:21 PM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सेमिनार में सरकारी और निजी क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर आकर अपने अनुभव और नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी साझा करेंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मजबूत और प्रभावी बनाना है।

विज्ञापन
Bhopal: There will be a brainstorming on improving the quality of road and bridge construction in Bhopal
मंत्री राकेश सिंह ने आईआरसी सेमिनार पर जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता में सुधार और नई तकनीकों के उपयोग से मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन शनिवार और रविवार को भोपाल के रवींद्र भवन में होगा। इस सेमिनार का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) और मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेमिनार में सरकारी और निजी क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर आकर अपने अनुभव और नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी साझा करेंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मजबूत और प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन


सेमिनार के मुख्य विषय
सेमिनार में सड़क और पुल निर्माण के लिए नई तकनीक, नई सामग्रियों का उपयोग और अनुबंध प्रक्रिया (EPC – इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) से जुड़ी चुनौतियों पर विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव प्रस्तुत करेंगे। मंत्री राकेश सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ संरचनाओं का निर्माण नहीं है, बल्कि ऐसी परियोजनाओं का विकास करना है जो समाज के सतत विकास में योगदान दे सकें। हमारा लक्ष्य भविष्य की सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से और कम लागत में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना है।”सेमिनार का उद्घाटन 19 अक्टूबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह करेंगे। इसके बाद तकनीकी सत्रों में देशभर के विशेषज्ञ नई निर्माण तकनीकों, सामग्रियों और ईपीसी प्रक्रिया पर अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय सेमिनार के मुख्य विषय
शनिवार, 19 अक्टूबर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई तकनीकों का उपयोग, पुल निर्माण में नई मशीनरी का उपयोग और सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सड़क सुरक्षा और परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी तकनीकों के उपयोग और सीमांत सामग्रियों के बारे में भी विचार-विमर्श होगा।


रविवार, 20 अक्टूबर: EPC एग्रीमेंट्स की तैयारी, शेड्यूलिंग और अनुबंध प्रक्रिया से जुड़े ठेकेदारों और सहायक अभियंताओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, अनुबंधों में आने वाली चुनौतियों और विवादों के समाधान पर भी विचार किया जाएगा। इस सेमिनार का उद्देश्य प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और निर्माण प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों का समाधान तलाशना है, ताकि आने वाली परियोजनाएं अधिक प्रभावी, टिकाऊ और समय पर पूरी हो सकें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed