{"_id":"69a40fd8c062cd9d5f0609e0","slug":"bhopal-protests-in-bhopal-against-the-attack-on-iran-suci-attacks-the-us-demanding-the-government-to-break-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: ईरान पर हमले के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन, SUCI ने अमेरिका को घेरा, सरकार से संबंध तोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: ईरान पर हमले के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन, SUCI ने अमेरिका को घेरा, सरकार से संबंध तोड़ने की मांग
Sun, 01 Mar 2026 03:39 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:39 PM IST
सार
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के कथित सैन्य हमले के विरोध में एसयूसीआई ने भोपाल के प्रभात चौराहे पर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने इसे संप्रभु राष्ट्र पर खुला हमला बताते हुए कड़ी निंदा की और सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की। नेताओं ने भारत सरकार से राजनयिक संबंध समाप्त करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईरान पर अमेरिका-इजरायल गठजोड़ द्वारा किए गए कथित सैन्य हमले के खिलाफ राजधानी भोपाल में सियासी पारा चढ़ गया। Socialist Unity Centre of India (Communist) (एसयूसीआई) ने प्रभात चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता पर हमला करार दिया। प्रदर्शन के दौरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ तीखी नारेबाजी की गई।
यह कदम वैश्विक शांति के लिए खतरा
पार्टी के मध्यप्रदेश राज्य कार्यालय सचिव कॉमरेड रामावतार शर्मा ने आरोप लगाया कि निवारक हमले की आड़ में इजरायल ने अमेरिकी समर्थन से ईरान पर भीषण सैन्य कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि यह कदम वैश्विक शांति के लिए खतरा है और साम्राज्यवादी ताकतों की खुली दादागिरी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संप्रभु राष्ट्र पर इस तरह का हमला अस्वीकार्य है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि दुनिया भर के लोगों को इस आक्रमण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के पूर्व IAS का बयान-‘अरब सुन्नी देश अमेरिका के करीब रहे, इसलिए ईरान कर रहा है हमला’
विज्ञापन
पीएम के दौरे का भी जिक्र
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने भारतीय प्रधानमंत्री के हालिया इजरायल दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमला उसी के बाद हुआ है। पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार से इजरायल के साथ राजनयिक संबंध समाप्त करने की मांग उठाई और विदेश नीति पर पुनर्विचार की बात कही।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस, अधिसूचना पर रोक; CM बोले-सबके हितों की रक्षा करेंगे
देशभर में विरोध, भोपाल में जोरदार नारेबाजी
एसयूसीआई के मुताबिक, भोपाल सहित कई शहरों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभात चौराहे पर हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अमेरिका-इजरायल विरोधी नारे लगाए और ईरान के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के भोपाल जिला सचिव कॉमरेड मुदित भटनागर ने किया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की सैन्य कार्रवाइयां जारी रहीं तो पश्चिम एशिया में हालात और बिगड़ सकते हैं, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।