फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former Madhya Pradesh IAS officer says, "Iran is attacking Arab Sunni countries to keep them close to

MP News: प्रदेश के पूर्व IAS का बयान-अरब के सुन्नी देश अमेरिका की गोदी में बैठे इसलिए ईरान कर रहा है हमला’

Sun, 01 Mar 2026 01:29 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 01 Mar 2026 01:29 PM IST
सार

अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों पर हमले हो रहे हैं। इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया पर बयान देकर नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
MP News: Former Madhya Pradesh IAS officer says, "Iran is attacking Arab Sunni countries to keep them close to
पूर्व आईएएस नियाज खान - फोटो : भोपाल

विस्तार

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच पूर्व आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया पर बयान देकर नई बहस छेड़ दी है। खान ने कहा कि अरब के सुन्नी देश मुस्लिम देश अमेरिका की गोद में बैठे हैं, इसलिए ईरान अरब देशों पर हमला कर रहा है। नियाज खान ने कहा कि जब अमेरिका ने इजराजल की मदद की और गाजा में लोगों को मारने में उसका साथ दिया, तब कतर अमेरिका को विमान उपहार में दे रहा था। 
विज्ञापन


खान ने कहा कि उनके विचार से अरबों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं हैं। बता दें, नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वर्ष 2015 में उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया। इससे पहले वे राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत थे। प्रमोशन के बाद उन्हें मध्य प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। हाल ही में वे सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे साहित्य लेखन में भी सक्रिय रहे हैं और अब तक सात उपन्यास लिख चुके हैं। 
विज्ञापन

 

ये भी पढें-  Indore News: युद्ध के बीच निवेश की संभावनाएं, दुबई पहुंचे इंदौर के नेता और व्यापारी


अक्सर चर्चा में रहे पूर्व आईएएस
नियाज खान अपने बयानों और लेखन को लेकर समय-समय पर सुर्खियों में रहे हैं। उनके एक उपन्यास पर वेब सीरीज आश्रम बनाई गई थी। इस प्रोजेक्ट में श्रेय नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने निर्माता पक्ष के खिलाफ अदालत में मामला भी दायर किया था। इसके अलावा उनकी पुस्तक ब्राह्मण द ग्रेट भी विवादों में रही, जिसमें उन्होंने सनातन परंपरा और ब्राह्मण समाज के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया था। इस पुस्तक को लेकर व्यापक बहस और प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

ये भी पढ़ें- Israel-Iran War: ईरान-इस्राइल जंग के बीच दुबई में थमा हवाई यातायात, इंदौर के पूर्व विधायक और कारोबारी फंसे

मध्य प्रदेश के कई लोग युद्ध में फंसे 
ईरान के कतर, जॉर्डन, दुबई पर भी हमला शुरू कर दिया है। इन देशों ने ऐतिहातन अपने एयरपोर्ट को बंद कर दिया है। इसके चलते भारत आने वाली कई फ्लाइट निरस्त हो गईं। इसके चलते मध्य प्रदेश के कई लोग दुबई और शारजहां में फंस गए हैं। 

ये भी पढ़ें- Israel-Iran War: अमेरिका ने हवा में ही नष्ट की ईरान की मिसाइलें, सड़कों-घरों पर गिरा मलबा, दहशत में लोग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed