{"_id":"6811cdd07df7cfd28f083cba","slug":"bhopal-protest-against-waqf-law-continues-muslim-community-will-keep-electricity-of-homes-and-shops-off-for-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: वक्फ कानून का विरोध जारी, एमपी में आज आधे घंटे तक घरों और दुकानों की बिजली बंद रखेगा मुस्लिम समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: वक्फ कानून का विरोध जारी, एमपी में आज आधे घंटे तक घरों और दुकानों की बिजली बंद रखेगा मुस्लिम समाज
Wed, 30 Apr 2025 12:44 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:44 PM IST
सार
Waqf law: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अगुआई में पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज आज रात 9 से 9:30 बजे तक अपने घरों और दुकानों की लाइटें बुझाकर वक्फ कानून विरोध जताएगा।
विज्ञापन
विधायक आरिफ मसूद की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज लगातार विरोध कर रहै है। इसी कड़ी में आज रात सांकेतिक विरोध करेगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अगुआई में पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल की रात 9 से 9:30 बजे तक अपने घरों और दुकानों की लाइटें बुझाकर विरोध जताएं। इस शांतिपूर्ण विरोध का मकसद वक्फ संपत्तियों से जुड़े कानून में प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ एकजुटता दिखाना है। इसे मुस्लिम समाज की धार्मिक और सामाजिक धरोहरों पर ‘हमला’ करार देते हुए विरोध की यह पहली कड़ी मानी जा रही है।
ब्लैकआउट विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने
भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने आव्हान किया है कि वक्फ क़ानून के खिलाफ 30 अप्रैल को रात 9 बजे से 9:15 तक ब्लैकआउट विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने। घर और अपनी दुकानों व अपने कारोबार की लाइटें बंद रखें।
आरिफ मसूद ने कहा कि वक्फ कानून के खिलाफ हमारी कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लगीं हैं जिनमें सुनवाई होना है।
यह भी पढ़ें-सांसद बोले- किसी मियां में ताकत हो तो लव जिहाद करके दिखाए, मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ
विज्ञापन
नहीं कबूल किया कानून
आरिफ मसूद ने कहा कि आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ना इसे कानून क़ुबल किया है और न करेंगे, और यह हमारा संवैधानिक अधिकार है और हमारा विरोध जारी है, इसलिए तमाम लोगों से अपील है कि आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर 30 अप्रैल को रात 9 बजे से 9: 15 तक अपने घर और दुकान व कारोबार की लाइट बंद कर विरोध दर्ज कराएंगे, हर अंधेरे के बाद उजाला है।
यह भी पढ़ें-कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने की मांग-तबादलों के अधिकार बढ़ें, स्वैच्छिक तबादले स्लैब से अलग रखे जाएं
विरोध आगे बढ़ाया जाएगा।
हाल ही में भोपाल में आयोजित हुई बैठक में तय किया गया कि विरोध कार्यक्रम चरणबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों के उलमा, धार्मिक संगठन और समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने इस आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा जताया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, सागर, विदिशा, बुरहानपुर समेत सभी प्रमुख शहरों में स्थानीय स्तर पर मुस्लिम समुदाय ने इस विरोध के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।