{"_id":"6811c8d5bb4f323d000825d0","slug":"bhopal-mp-said-if-any-man-has-the-strength-he-should-do-love-jihad-i-was-born-to-deal-with-beard-and-cap-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: सांसद बोले- किसी मियां में ताकत हो तो लव जिहाद करके दिखाए, मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: सांसद बोले- किसी मियां में ताकत हो तो लव जिहाद करके दिखाए, मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ
Wed, 30 Apr 2025 12:47 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:47 PM IST
सार
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में लव जिहाद पर जमकर बरसे। सांसद शर्मा ने कहा कि किसी मियां में ताकत हो तो अब लव जिहाद करके दिखाए। शर्मा ने कहा कि मेरा जन्म दाढ़ी टोपी से निपटने के लिए ही हुआ है।
विज्ञापन
भोपाल सांसद आलोक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में इन दिनों लव जिहाद का मामला गरमाया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार इस मुद्दे पर बोलते नजर आ रहे हैं। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में लव जिहाद पर जमकर बरसे। सांसद शर्मा ने कहा कि किसी मियां में ताकत हो तो अब लव जिहाद करके दिखाए। शर्मा ने कहा कि मेरा जन्म दाढ़ी टोपी से निपटने के लिए ही हुआ है। वहीं उन्होंने कहा लव जिहाद करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा ब्राह्मण समाज देगा। आलोक शर्मा ने हिंदुओं से एक होने का आह्वान किया। सांसद आलोक शर्मा ने अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर विधि विधान से पूजा अर्चना की।
यह भी पढ़ें-कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने की मांग-तबादलों के अधिकार बढ़ें, स्वैच्छिक तबादले स्लैब से अलग रखे जाएं
विज्ञापन
सनातनी महिलाओं का गरबा अलग करने की मांग
आलोक शर्मा ने कहा कि पुराने भोपाल में हिंदुओं की आबादी घटती जा रही है। इसके साथ ही सनातनी महिलाओं का गरबा अलग से करने की मांग आलोक शर्मा ने की। सांसद ने बताया कि 5 जून को हिंदू समागम है, जिसमें पंडित धीरेन्द्र शास्त्री शिरकत करेंगे। आपको बता दे कि राजधानी के गुफा मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा के सामने ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें सभी ब्राह्मण समाज के सभी संगठन शामिल हुए थे।