Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal nipania jat car falls 40 feet deep well four youths rescued

भोपाल: 40 फीट गहरे कुएं में समाई कार, चार युवकों की अटकी सांसें; कांच तोड़कर निकले बाहर, ढाई घंटे चला रेस्क्यू

Sat, 07 Nov 2026 06:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 06:17 PM IST
सार

भोपाल के निपानिया जाट में शनिवार को चार युवकों की कार 40 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों ने कार का कांच तोड़कर तैरते हुए जान बचाई। ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में कार भी बाहर निकाली गई। हादसे के बाद भारी डंपरों पर सवाल उठे।

विज्ञापन
bhopal nipania jat car falls 40 feet deep well four youths rescued
भोपाल में कार कुएं में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के निपानिया जाट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। चार युवकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में जा गिरी। कार पानी में डूबने लगी तो अंदर फंसे युवकों की जान पर बन आई। गनीमत रही कि चारों को तैरना आता था। स्थानीय लोगों की मदद से कार का अगला कांच तोड़कर वे बाहर निकलने में सफल रहे। करीब ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार को भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


कांच तोड़कर बाहर निकले चारों युवक
जानकारी के अनुसार, कार में प्रेम सिंह लोधी, ज्ञान सिंह लोधी समेत चार युवक सवार थे। शनिवार को निपानिया जाट क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। हादसे के बाद युवक कार के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए कार का अगला कांच तोड़ा, जिसके बाद चारों युवक बाहर निकलकर तैरते हुए सुरक्षित बाहर आ गए। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कार को भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शाजापुर में कुत्ते मुंह में दबाकर घूम रहे थे नवजात का शव, लोगों ने पत्थर मारकर छुड़ाया, एक हाथ-पैर गायब
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में दौड़ते डंपरों पर उठे सवाल
हादसे के बाद निपानिया जाट से कनेरा जाने वाले मार्ग पर रात में चलने वाले गिट्टी-मुरम के भारी डंपरों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर रात के समय भारी डंपरों का आवागमन होता है, जिनसे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले इस संबंध में कलेक्टर और एसपी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद उन्हें धमकियां भी मिलीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

डंपरों की जांच और कार्रवाई की मांग
मोहन सिंह जाट ने प्रशासन से निपानिया जाट-कनेरा मार्ग पर रात में चलने वाले गिट्टी-मुरम के डंपरों के दस्तावेजों और संचालन की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में बड़े हादसों को रोका जा सके।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed