फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: The head of the Sansi gang that stole in trains was arrested from Haryana

Bhopal News: ट्रेनों में चोरी करने वाली सांसी गैंग का मुखिया हरियाणा से गिरफ्तार, दस साल से काट रहा था फरारी

Fri, 20 Jun 2025 10:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Jun 2025 10:28 AM IST
सार

आरोपी पिछले दस वर्षों से फरार चल रहा था और उस पर ₹35 हजार का इनाम घोषित था। जीआरपी टीम को उसे पकड़ने में विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह दीवान के अंदर छिप गया और परिवार की महिलाओं तथा बच्चों ने पुलिस का विरोध किया। 

विज्ञापन
Bhopal News: The head of the Sansi gang that stole in trains was arrested from Haryana
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चलती ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सांसी गैंग के एक सदस्य को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। भोपाल जीआरपी की टीम जब उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो बदमाश दीवान के अंदर घुसकर छिप गया और परिवार की महिलाओं तथा बच्चों ने पुलिस टीम का विरोध किया। 

विज्ञापन


हालांकि टीम ने घर के अंदर घुसकर बदमाश को दबोच लिया। यह बदमाश पिछले दस साल से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ एक दर्जन स्थाई वारंट भी जारी थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में अब शुरू होगा मुख्य रेलवे स्टेशन का काम, तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसपी रेल राहुल कुमार लोढ़ा ने फरार बदमाशों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में जीआरपी भोपाल थाना प्रभारी जहीर खान के नेतृत्व में एक टीम बनाकर स्थाई वारंटियों की तलाश में लगाया गया था। हरियाणा की सांसी गैंग का एक सदस्य प्रवीण सांसी (33) पिछले दस साल से फरार चल रहा था, जिसकी जीआरपी द्वारा तलाश की जा रही थी। यह गैंग दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इसी बीच सूचना मिली कि प्रवीण सांसी रोहतक जिले में रेलवे स्टेशन कलानौर के पास सांसी बस्ती में छिपा हुआ है।

निगरानी के बाद पकड़ाया बदमाश 
जीआरपी की टीम ने रोहत पहुंचकर इलाके की निगरानी की और फिर उसे घर में घुसकर दबोच लिया। प्रवीण को जब पता चला कि पुलिस ने उसे घेर लिया है तो वह घर में रखी पलंग (दीवान) अंदर घुसकर छिप गया। इधर उसके परिवार की महिलाओं, बच्चों और मोहल्ले वालों ने पुलिस टीम का विरोध किया, लेकिन स्थानीय पुलिस के सहयोग से जीआरपी को उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed