फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Now the work of the main railway station will start in Indore, meeting on Friday regarding preparation

Indore: इंदौर में अब शुरू होगा मुख्य रेलवे स्टेशन का काम, तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक

Fri, 20 Jun 2025 06:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 20 Jun 2025 06:01 AM IST
सार

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि नया रेलवे स्टेशन पचास साल की जरुरतों को ध्यान मेें रखकर बनाया जाएगा। इसके लिए आसपास की जमीन भी ली जाएगी। निर्माण अवधि के दौरान प्लेटफार्म का उपयोग भी होता रहे, इसे लेकर वर्कप्लान निर्माण एजेंसी ने दिया है।

विज्ञापन
Indore: Now the work of the main railway station will start in Indore, meeting on Friday regarding preparation
शुरू होगा नए रेलवे स्टेशन का काम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मुख्य रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का काम जल्दी ही शुरू होने वाला हैै। सिंहस्थ तक नया स्टेशन शुरू संचालन के लिए तैयार होगा। निर्माण अवधि में मुख्य रेलवे स्टेशन से चलने वाली कुछ रेल गाडि़यां लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से संचालित होगी,जबकि मुख्य रेलवे स्टेशन से भी ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। निर्माण का ठेका अहमदाबाद की कंपनी को दिया गया है।

विज्ञापन

 

इस प्रोजेक्ट पर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल बजट में भी इसके लिए राशि आवंटित हुई हैै। यहां रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधा से लैस होगा और बिल्डिंग भी चार मंजिला होगी। यात्री सुविधा पर भी रेल विभाग का फोकस रहेगा। निर्माण के दौरान रेलवे स्टेशन पर क्या परिवर्तन होंगे और कौन से हिस्से को बंद किया जाना है। इसे लेकर सांसद शंकर लालवानी शुक्रवार शाम को संबंधित विभागों की बैठक लेंगे।

विज्ञापन

 

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि नया रेलवे स्टेशन पचास साल की जरुरतों को ध्यान मेें रखकर बनाया जाएगा। इसके लिए आसपास की जमीन भी ली जाएगी। निर्माण अवधि के दौरान प्लेटफार्म का उपयोग भी होता रहे, इसे लेकर वर्कप्लान निर्माण एजेंसी ने दिया है। लक्ष्मीबाई नगर रोड स्टेशन से भी कुछ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। नए रेलवे स्टेशन का विस्तार पार्क रोड तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नए स्टेशन की बिल्डिंग एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगी। भीतर शाॅप, फूड जोन रहेंगे। यात्रियों के लिए आरामदायक फुट अेावर ब्रिज, एस्केलेटर, टिकट काऊंटर, शेड बनेंगे। वेटिंग रुम पहले की तुलना में बड़े व आधुनिक होंगे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। अगले माह से काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed