फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Taxi driver kidnapped and beaten till unconscious for refusing to smuggle liquor

Bhopal News: शराब तस्करी से मना करने पर टैक्सी ड्राइवर का अपहरण, फिर बेहोश होने तक पीटा, पेशाब करने का भी आरोप

Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
सार

शराब की तस्करी करने से मना करने पर बदमाशों ने एक टैक्सी ड्राइवर को अपहरण का बेहोश होने तक पीटा। फरियादी ने आरोपियों द्वार उस पर पेशाब करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal News: Taxi driver kidnapped and beaten till unconscious for refusing to smuggle liquor
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक टैक्सी ड्राइवर को अपहरण का बेहोश होने तक बदमाशों ने इसलिए पीटा, क्योंकि उसने शराब की तस्करी करने से मना कर दिया था। पुलिस ने अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट के मामले में साधारण मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत होने और पक्षपात करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। फरियादी ने आरोपियों द्वार उस पर पेशाब करने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय देवेन्द्र लोधी रोहित नगर फेस-2 में परिवार के साथ रहता है और टैक्सी चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात वह आकृति इको सिटी के पास से पैदल ही घर लौट रहा था। तभी उसके पीछे तरूण पारछे व उसके तीन अन्य साथियों के साथ आ धमका। चूंकि, देवेंद्र लोधी और तरूण का पहले से विवाद चल रहा है, इसलिए वह सतर्क हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बंगाल की मैडम कुछ नहीं कर रहीं', हिंसा पर प्रदीप मिश्रा का CM ममता पर हमला, कहा-बुद्धि सही करने के लिए...
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र का आरोप है कि तरूण ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ पकड़ा और उसे बाइक में बैठाकर पंचशील नगर स्थित एक फ्लैट में ले गए। वहां शराब की तस्करी में शामिल होने का दबाव बनाया। तस्करी में शामिल होने से मना करने पर आरोपियों ने बेहोश होने तक पीटा और उसके ऊपर पेशाब भी की। फरियादी का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें

टीटी नगर से भेज दिया शाहपुरा थाने
देवेंद्र का आरोप है कि मैं आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद वह सबसे पहले टीटी नगर थाने पहुंचा, क्योंकि पंचशील नगर उसी थाना क्षेत्र में आता है। वहां फरियाद सुनने के बाद मुझसे कहा गया कि जिस थाना क्षेत्र से उठाया था, वहां जाकर शिकायत करो। इसके बाद मैं वापस शाहपुरा थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शाहपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी और फरियादी में पुरानी रंजिश है। शिकायत के आधार पर ही धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed