{"_id":"6800f73b955e78b14d0adc4e","slug":"sehore-pandit-pradeep-mishra-attacked-cm-mamata-banerjee-on-bengal-violence-hindi-news-2025-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP: 'बंगाल की मैडम कुछ नहीं कर रहीं', हिंसा पर प्रदीप मिश्रा का CM ममता पर हमला, कहा-बुद्धि सही करने के लिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: 'बंगाल की मैडम कुछ नहीं कर रहीं', हिंसा पर प्रदीप मिश्रा का CM ममता पर हमला, कहा-बुद्धि सही करने के लिए...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:13 PM IST
सार
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- रतनगढ़ की धरती पर छोटे से छोटा बच्चा सेवा भाव लेकर काम कर रहा है और एक वह बंगाल की मैडम हैं, जो सब कुछ जानते हुए भी कुछ नहीं कर रही हैं। उन्हें राजस्थान की धूल का तिलक लगाना चाहिए, तभी उन्हें सेवा भाव का अहसास होगा।
विज्ञापन
1 of 3
राजस्थान के चूरू में चल ही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, राजस्थान के चूरू जिले में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव पुराण कथा सुना रहे हैं। रतनगढ़ के श्री नंदीशाला में आयोजित कथा में पंडित मिश्रा ने कहा कि सनातन से बढ़कर कोई भी धर्म नहीं है, जो धर्म इतना प्रफुल्लित और आनंदित करता हो।
उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, इन घटनाओं को देखकर मन बहुत दुखी हो रहा है। एक वह मैडम हैं, मुख्यमंत्री हैं बंगाल की, जो यह सब देख रही हैं। उसकी बुद्धि सही करने के लिए एक शिव महापुराण की कथा बंगाल में भी करनी पड़ेगी, तभी उसकी बुद्धि सही होगी।
बंगाल की मुख्यमंत्री को राजस्थान की धूल का तिलक लगाना चाहिए
पंडित मिश्रा ने कहा कि राजस्थान के लोगों से बंगाल के लोगों को सीख लेनी चाहिए। रतनगढ़ की धरती पर छोटे से छोटा बच्चा सेवा भाव लेकर काम कर रहा है और एक वह बंगाल की मैडम हैं, जो सब कुछ जानते हुए भी कुछ नहीं कर रही हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री को राजस्थान की धूल का तिलक लगाना चाहिए, तभी उन्हें सेवा भाव का अहसास होगा।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
राजस्थान के चुरू जिले में चल रहा शिव पुराण कथा का आयोजन
बता दें कि राजस्थान के चूरू जिले में कथा का आयोजन 11 से 17 अप्रैल तक सरदारशहर बाइपास स्थित शिव बाड़ी रोड पर किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का प्रवचन पंडित मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।