फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Residents of Bhopal colonies face problems due to supply of contaminated water; the mayor reprima

Bhopal News: भोपाल की कॉलोनियों में गंदे पानी की सप्लाई से परेशानी, महापौर ने अफसरों की लगाई क्लास

Sat, 07 Feb 2026 07:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 07 Feb 2026 07:46 PM IST
सार

भोपाल की कॉलोनियों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। सीवेज लीकेज के कारण नलों से दूषित पानी आ रहा है, जिससे स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर मालती राय ने संबंधित विभागों की बैठक लेकर पानी की जांच, लीकेज सुधार और शिकायतों के त्वरित निपटारे के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Residents of Bhopal colonies face problems due to supply of contaminated water; the mayor reprima
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पीने के पानी की गंभीर समस्या सामने आ रही है। वार्ड-65 (जोन-16) की गायत्री नगर कॉलोनी में लोगों को नलों से काला और बदबूदार पानी मिल रहा है। इससे रहवासियों में नाराजगी है और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 33 लोगों की मौत के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। इसके बावजूद भोपाल में हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे। गायत्री नगर और जनता नगर में लगातार शिकायतों के बाद भी पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


नलों से आ रहा गंदा पानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई शुरू होने के पहले 10 मिनट तक नलों से गंदा और कीचड़ जैसा पानी आता है। आरोप है कि पानी के चैंबर में सीवेज का पानी मिल रहा है, जिससे पूरी लाइन दूषित हो रही है। गायत्री नगर निवासी जयदीप ठाकुर ने बताया कि मजबूरी में लोगों को यही गंदा पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


वीडियो बनाकर अफसरों को दिखाया
शनिवार को परेशान होकर गायत्री नगर के लोगों ने नलों से आ रहे गंदे पानी के वीडियो बनाए और नगर निगम अधिकारियों को सौंपे। जनता नगर से भी इसी तरह की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में Ola-Uber-Rapido ठप, 2 घंटे की हड़ताल से जताया विरोध, ड्राइवरों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी



कांग्रेस नेता ने मौके पर की जांच
शुक्रवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला जनता नगर पहुंचे। उन्होंने घर-घर जाकर पानी के सैंपल लिए और लोगों के सामने ही पानी की गुणवत्ता की जांच की, जिससे समस्या की गंभीरता उजागर हुई।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में एक बार फिर बढ़ी ठंड, प्रदेश के 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का


मेयर ने ली आपात बैठक
बढ़ती शिकायतों के बीच शनिवार शाम महापौर मालती राय ने श्यामला हिल्स स्थित कार्यालय में जलकार्य, सीवेज और फायर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मेयर ने निर्देश दिए कि पूरे शहर में पानी की नियमित और प्रभावी जांच की जाए, लीकेज तुरंत ठीक किए जाएं और सीवेज चैंबरों की सफाई व मरम्मत जल्द की जाए। इसके साथ ही जलकर वसूली सख्ती से करने और सीएम हेल्पलाइन, मेयर हेल्पलाइन समेत अन्य शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।नगर निगम के दावों के बीच अब नजर इस बात पर है कि गंदे पानी की समस्या से भोपालवासियों को राहत कब मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed