फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ola, Uber, and Rapido services disrupted in Bhopal; drivers stage two-hour strike to protest, warn of

MP News: भोपाल में Ola-Uber-Rapido ठप, 2 घंटे की हड़ताल से जताया विरोध, ड्राइवरों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Sat, 07 Feb 2026 03:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 07 Feb 2026 03:00 PM IST
सार

भोपाल में Ola, Uber और Rapido से जुड़े ड्राइवरों ने न्यूनतम किराया तय करने और ड्राइवर शोषण के विरोध में 2 घंटे की हड़ताल की, जिससे ऑनलाइन टैक्सी सेवाएं ठप रहीं। चालकों ने बाइक टैक्सी और प्राइवेट वाहनों के यात्री परिवहन में इस्तेमाल का भी विरोध किया। 

विज्ञापन
MP News: Ola, Uber, and Rapido services disrupted in Bhopal; drivers stage two-hour strike to protest, warn of
टैक्सी चालकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को ऑनलाइन टैक्सी सेवाएं अचानक ठहर गईं। Ola, Uber और Rapido से जुड़े चालक 2 घंटे की हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल टैक्सी चालक संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) के बैनर तले चालकों ने सरकार और एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि एग्रीगेटर कंपनियां सरकारी नियमों की आड़ में ड्राइवरों का शोषण कर रही हैं। संघ की मुख्य मांग है कि न्यूनतम किराए को लेकर राज्य सरकार तत्काल अधिसूचना जारी करे और एग्रीगेटर कंपनियों को सरकारी रेट पर ही वाहन चलाने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन


बाइक टैक्सी और प्राइवेट वाहनों पर भी आपत्ति
चालकों ने बाइक टैक्सी संचालन पर रोक लगाने और नॉन-कमर्शियल (प्राइवेट) वाहनों को पैसेंजर ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल करने के नियम का भी विरोध किया। संघ का कहना है कि इससे कमर्शियल वाहन चालकों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीहोर में आज राष्ट्रीय पल्सेज कॉन्फ्रेंस, देशभर के कृषि मंत्री शामिल होंगे, सीएम मोहन यादव भी लेंगे भाग

महंगाई बढ़ी, किराया घटा
भोपाल टैक्सी चालक संघ का कहना है कि पेट्रोल-डीजल, CNG, इंश्योरेंस, परमिट, फिटनेस, टायर, गाड़ी के पार्ट्स और EMI सब कुछ महंगा हो चुका है, लेकिन एग्रीगेटर कंपनियां मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का सहारा लेकर तय सरकारी किराए से 50 प्रतिशत तक कम किराया लागू कर रही हैं, जो पूरी तरह ड्राइवर विरोधी है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में एक बार फिर बढ़ी ठंड, प्रदेश के 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज
संघ ने साफ चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो यह आंदोलन बड़ा रूप लेगा। हड़ताल सिर्फ शुरुआत है। चालकों ने सरकार से नियमों में संशोधन कर ड्राइवर हित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।भोपाल टैक्सी चालक संघ ने इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर के माध्यम से शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed