फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Minister Sarang expressed displeasure over the slow pace of construction of Karond Mandi ROB

Bhopal News: करोंद मंडी आरओबी निर्माण की धीमी गति पर मंत्री सारंग ने नाराजगी जताई

Tue, 21 Feb 2023 09:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Feb 2023 09:19 PM IST
सार

मंत्री सारंग ने अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर शिफ्टिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि करोंद क्षेत्र से पुराने भोपाल के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिये आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग और अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य में विलंब हो रहा था।

विज्ञापन
Bhopal News: Minister Sarang expressed displeasure over the slow pace of construction of Karond Mandi ROB
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मंगलवार को विकास यात्रा के दौरान करोंद मंडी आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने आरओबी निर्माण की धीमी गति को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की। मंत्री सारंग ने अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर शिफ्टिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि करोंद क्षेत्र से पुराने भोपाल के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिये आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग और अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य में विलंब हो रहा था। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर के निर्माण से प्रतिदिन 5 लाख आबादी को आवागनम में सुगमता होगी। नरेला विधानसभा में यह आरओबी विकास का बड़ा मॉडल है, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहद लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

हर दिन 5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग से करोंद की ओर कृषि उपज मंडी और दूसरी ओर आरिफ नगर और डीआईजी बंगला क्षेत्र स्थित है। रेलवे क्रासिंग के चलते यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कत होती थी। आरओबी के निर्माण से लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। करोंद क्षेत्र के आसपास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, नवीन नगर, बैरसिया रोड, आरिफ नगर, डीआईजी बंगला, जेपी नगर, चौकसे नगर, कैंची छोला, काजी कैंप सहित आसपास के इलाकों से प्रतिदिन आने-जाने वाले लगभग 5 लाख लोगों को इस आरओबी से लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed