फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: In Bhopal, the front wheels of an out-of-control bus came off; the bus climbed onto the divider w

Bhopal News: भोपाल में बेकाबू बस के उड़े आगे के पहिए, कार को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला

Sun, 07 Dec 2025 05:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 07 Dec 2025 05:15 PM IST
सार

कोहेफिजा थाना क्षेत्र में बैरागढ़ से भोपाल आ रही एक यात्री बस अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस को नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक-कंडक्टर सहित सभी यात्री सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
Bhopal News: In Bhopal, the front wheels of an out-of-control bus came off; the bus climbed onto the divider w
सिटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर की यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस अवधपुरी की दिशा में जा रही थी। हादसे के समय बस में चालक और कंडक्टर सहित करीब छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन

अचानक सामने आई कार, बस चालक ने लिया त्वरित फैसला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 3:15 बजे एक कार अचानक बस के सामने आ गई। टक्कर से बचने के लिए बस चालक ने फौरन स्टेयरिंग मोड़ी, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण बस नियंत्रण खो बैठी और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। झटका इतना तेज था कि बस के अगले दोनों पहिए अपनी जगह से बाहर आ गए और सामने का विंडशील्ड ग्लास पूरी तरह टूटकर बाहर निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-रन भोपाल रन में दिखी फिट भोपाल की ताकत, हजारों धावकों ने स्वास्थ्य और स्वच्छता का संकल्प लिया


मौके पर पहुंची पुलिस, क्रेन से हटाई गई बस
घटना की सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाल ली।


यह भी पढ़ें-आशा-उषा संगठन की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं MP की नर्मदा ठाकरे,16 दिसंबर को जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बस चालक और कार चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा अचानक कार के सामने आ जाने और तेज रफ्तार के कारण हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed