{"_id":"6ab11d11694c8bd63b0f4d65","slug":"puja-special-train-train-to-run-between-prayagraj-and-hadapsar-stops-at-rani-kamlapati-bina-and-itarsi-as-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा स्पेशल ट्रेन: प्रयागराज-हडपसर के बीच चलेगी गाड़ी, रानी कमलापति-बीना और इटारसी में भी ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा स्पेशल ट्रेन: प्रयागराज-हडपसर के बीच चलेगी गाड़ी, रानी कमलापति-बीना और इटारसी में भी ठहराव
Mon, 21 Sep 2026 05:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:35 PM IST
सार
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-हडपसर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के पांच-पांच फेरे चलेंगे। बीना, रानी कमलापति और इटारसी के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। ट्रेन में 21 कोच होंगे और दोनों दिशाओं में यह सेवा अक्टूबर-नवंबर में चलेगी।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है। प्रयागराज से हडपसर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के पांच-पांच फेरे चलाए जाएंगे। इसका सीधा लाभ भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज-हडपसर पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन प्रयागराज से रात 10:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:35 बजे बीना, रात 2 बजे रानी कमलापति और सुबह 3:35 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद महाराष्ट्र की ओर रवाना होकर ट्रेन हडपसर पहुंचेगी।
वापसी में भी पांच फेरे
गाड़ी संख्या 04108 हडपसर-प्रयागराज स्पेशल 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह हडपसर से रात 10:40 बजे रवाना होगी। अगले दिन इटारसी दोपहर 12:20 बजे, रानी कमलापति 2:15 बजे और बीना शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
21 कोच की होगी ट्रेन
पूजा स्पेशल में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 6 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच शामिल हैं। त्योहार के समय सामान्य और स्लीपर श्रेणी में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह अतिरिक्त सेवा यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
यूपी से महाराष्ट्र तक कई स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन प्रयागराज, शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा जंक्शन, महोबा, खजुराहो, दरियागंज, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए हडपसर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें-एमपी में फिर सक्रिय होगा मानसून: 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसम तंत्र
त्योहारों में बढ़ती भीड़ के बीच राहत
दुर्गा पूजा के बाद दीपावली और छठ पर्व के दौरान उत्तर भारत और महाराष्ट्र के बीच ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ती है। ऐसे में रेलवे की यह अतिरिक्त सेवा यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा एक और विकल्प देगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन और समय की जानकारी अधिकृत रेलवे पूछताछ प्रणाली से जरूर जांच लें।