फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: The strength of a fit Bhopal was on display at the Run Bhopal Run event, where thousands of runne

Bhopal News: रन भोपाल रन में दिखी फिट भोपाल की ताकत, हजारों धावकों ने स्वास्थ्य और स्वच्छता का संकल्प लिया

Sun, 07 Dec 2025 02:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 07 Dec 2025 02:39 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में रविवार सुबह 11वें रन भोपाल रन का आयोजन हुआ, जिसमें हर आयु वर्ग के हजारों लोगों ने भाग लिया। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस दौड़ के जरिए फिटनेस, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मंत्री विश्वास सारंग ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Bhopal News: The strength of a fit Bhopal was on display at the Run Bhopal Run event, where thousands of runne
रन भोपाल रन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में रविवार सुबह सड़कों पर फिटनेस और जागरूकता का उत्साह नजर आया। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल के लिए’ थीम पर आयोजित 11वें रन भोपाल रन में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस मैराथन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित हजारों लोगों ने दौड़ लगाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस आयोजन का मकसद केवल दौड़ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके जरिए स्वच्छ भारत अभियान, कार्बन फुटप्रिंट कम करने, जीरो वेस्ट, अंगदान, तंबाकू निषेध और रीयूज-रिड्यूस-रिसाइकिल जैसे सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती से उठाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम का शुभारंभ टीटी नगर स्टेडियम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने फ्लैग ऑफ करके किया। उन्होंने कहा कि रन भोपाल रन शहरवासियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक सोच और जज्बे को दर्शाता है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को नई दिशा देता है और नागरिकों को सक्रिय जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 29 को मतदान, 31 को नतीजे


ऊर्जा और उत्साह से भरा माहौल
दौड़ के दौरान पूरे रूट और आयोजन स्थल पर जोश और उमंग का माहौल रहा। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढोल-डीजे के साथ जुम्बा सेशन भी आयोजित किए गए। दौड़ पूरी करने के बाद प्रतिभागियों ने मस्ती के साथ इस आयोजन को यादगार बताया। रन भोपाल रन एक बार फिर साबित कर गया कि भोपाल केवल झीलों का ही नहीं, बल्कि फिटनेस और जागरूक नागरिकों का भी शहर है।

यह भी पढ़ें-आशा-उषा संगठन की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं MP की नर्मदा ठाकरे,16 दिसंबर को जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

तीन वर्गों में हुई मैराथन
प्रतियोगिता को 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर दौड़ की तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया। तय रूट पर धावक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दौड़े और टीटी नगर स्टेडियम में ही फिनिश लाइन तक पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed