फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narmada Thackeray from Madhya Pradesh becomes the new national president of the Asha-Usha organizatio

MP News: आशा-उषा संगठन की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं MP की नर्मदा ठाकरे,16 दिसंबर को जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

Sun, 07 Dec 2025 01:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 07 Dec 2025 01:18 PM IST
सार

आशा-उषा महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मध्यप्रदेश की नर्मदा ठाकरे को सर्वसम्मति से चुना गया है। दिल्ली में हुई राष्ट्रीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। नर्मदा ठाकरे अब देशभर की करीब 10 लाख आशा-उषा सहयोगिनी बहनों का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करेंगी।

विज्ञापन
MP News: Narmada Thackeray from Madhya Pradesh becomes the new national president of the Asha-Usha organizatio
नर्मदा ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में हुई राष्ट्रीय स्तर की बैठक में मध्यप्रदेश की आशा-उषा महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा ठाकरे को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सभी राज्यों की प्रतिनिधि आशा-उषा पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई। नर्मदा ठाकरे जिला पांढुरना (मध्यप्रदेश) से हैं और वह अब देशभर की करीब 10 लाख आशा-उषा सहयोगिनी बहनों का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली बैठक में हुआ निर्णय
देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों की आशा-उषा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान आशा-उषा कर्मियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसके बाद सर्वसम्मति से नर्मदा ठाकरे को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 दिसंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि शीतकालीन संसद सत्र के दौरान आशा-उषा बहनों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 16 दिसंबर 2025 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य मांगों में सम्मानजनक मानदेय तय करना, नियमितीकरण और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इस प्रदर्शन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में आशा-उषा बहनों के शामिल होने की संभावना है।



यह भी पढ़ें-एमपी में कड़ाके की ठंड का कहर, न्यूनतम पारा 4 डिग्री पर पहुंचा, शीतलहर से ठिठुरा मध्यप्रदेश


राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद
राष्ट्रीय बैठक में संगठन के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि नर्मदा ठाकरे के नेतृत्व में आशा-उषा महिलाओं की आवाज और मजबूती से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी।


यह भी पढ़ें-नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 29 को मतदान, 31 को नतीजे

संघर्ष तेज करने का ऐलान
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नर्मदा ठाकरे ने कहा कि आशा-उषा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें सम्मानजनक मानदेय और सुरक्षित भविष्य नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर का प्रदर्शन बहनों के अधिकारों की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed