फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: FIR against eight including five named accused in the case of stripping and beating a teenager

Bhopal News: किशोर को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में पांच नामजद समेत आठ पर FIR, अगवा कर इसलिए की थी मारपीट

Sat, 19 Apr 2025 11:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Apr 2025 11:10 PM IST
सार

फरियादी किशोर ने पुलिस को बताया कि घटना 22 मार्च की है। बदमाशों ने तीन घंटे तक मेरे साथ मारपीट की और मुझे धमकी दी। डर के कारण मैंने शिकायत नहीं की थी। आरोपियों के वीडियो वायरल करने से मेरी बदनामी हो रही है। उनके खिलाफ कड़ी कर्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Bhopal News: FIR against eight including five named accused in the case of stripping and beating a teenager
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल में अपहरण कर एक किशोर को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में करीब महीने भर बाद पांच नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मारीपट के दौरान किशोर का वीडियो बनाया गया था, जिसमें बदमाश पीड़ित किशोर से नारे लगवा रहा है कि अरबाज तेरा बाप है। आरोपियों द्वारा एक दिन पहले ही यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया है, इसके बाद शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात किशोर गौतम नगर थाने पहुंचा और प्रकरण दर्ज कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ जीरो पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर केस डायरी एमपी नगर थाने को भेज दी है। क्योंकि, किशोर को एमपी नगर से ही उठाकर बिलखिरिया थाना क्षेत्र के कोकता लेजाकर निर्वस्त्र कर तीन घंटे तक उसके साथ शानू कोकता, अरबाज शेख, शाहिद, मछली और अल्ताफ सहित अन्य ने उसके साथ मारपीट की है। जहां मारपीट की गई है, वह अजलान डैम के पास का स्थान है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:आठ साल की बच्ची से उसके घर में दुष्कर्म, युवक ने तलघर में बंद किया, बेटी की चीखें सुनकर पहुंची मां
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम नगर पुलिस के अनुसार, मार्च महीने में जेल में बंद कुख्यात बदमाश नदीम बच्चा से नारियल खेड़ा थाना गौतम नगर निवासी 16 वर्षीय किशोर मिलने पहुंचा था। नदीम बच्चा और पीड़ित किशोर का भाई आपस में दोस्त हैं। जेल में मुलाकत के बाद निकलते हुए किशोर को बदमाश अरबाज के लोगों ने देख लिया। चूंकि, अरबाज और नदीम बच्चा में पुरानी दुश्मनी है, इसलिए अरबाज ने उसे 22 मार्च को एमपी नगर मिलने बुलाया था। 16 वर्षीय किशोर पिपलानी थाना क्षेत्र में एक फल की दुकान में काम करता है। फरियादी के अनुसार वह एमपी नगर में मिलने पहुंचा तो वहां से अरबाज शेख और अन्य आरोपी उसका अपहरण कर अजलान डैम के पास ले गए और निर्वस्त्र कर करीब तीन घंटे तक मारपीट करते रहे। 

ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में लू का असर, 44 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

दहशत में नहीं कराई थी एफआईआर
फरियादी ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च की घटना है। तीन घंटे मेरे साथ मारपीट की गई और मुझे धमकी दी गई, जिस कारण से मैं दहशत में था। दहशत के कारण ही मैंने शिकायत नहीं की थी। अब आरोपियों ने मेरा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिस कारण मेरी बदनामी हो रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed