फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP Chief Hemant Khandelwal Targets Rahul Gandhi Over ‘Students’ Voice’ Event in Indore

राहुल के कार्यक्रम पर हेमंत खंडेलवाल का निशाना, बोले- युवाओं का भरोसा नहीं तो कार्यकर्ताओं का सहारा क्यों?

Sat, 19 Sep 2026 11:07 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 19 Sep 2026 11:07 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं का भरोसा हासिल करने के बजाय कांग्रेस को छात्रों के बीच अपने कार्यकर्ताओं का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन
MP BJP Chief Hemant Khandelwal Targets Rahul Gandhi Over ‘Students’ Voice’ Event in Indore
हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को युवाओं पर वास्तविक विश्वास होता, तो छात्रों के बीच अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत नहीं पड़ती। उनके मुताबिक, छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को आगे करना कांग्रेस की युवाओं के बीच स्वीकार्यता को लेकर सवाल खड़े करता है। खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस युवाओं का विश्वास हासिल करने के बजाय राजनीतिक प्रबंधन और प्रचार के सहारे अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को राजनीतिक प्रोपेगेंडा के बजाय विश्वास, अवसर और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राहुल इंदौर में: भारत जोड़ो यात्रा वाले इलाके में कांग्रेस का प्रयोग, क्या छात्रों की गूंज 2028 तक सुनाई देगी?
विज्ञापन


डीयू चुनाव परिणाम का भी किया जिक्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है। खंडेलवाल ने इस परिणाम को छात्र राजनीति में युवाओं के बीच राष्ट्रवादी विचारधारा की मौजूदगी से जोड़ते हुए कहा कि युवा राष्ट्रहित, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के विचार के साथ आगे बढ़ना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सीएम यादव ने साधा निशाना,बोले- तथ्यों के बजाय सुनाई दी ‘झूठ की गूंज'

‘युवा केवल नारों से प्रभावित नहीं होते’
खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने एनएसयूआई और वामपंथी संगठनों को पीछे छोड़कर अपना जनादेश दिया है। उनके अनुसार, युवा केवल नारों और राजनीतिक प्रचार से प्रभावित नहीं होते, बल्कि शिक्षा, भविष्य और अवसरों के साथ राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि बड़े दावों और आयोजनों के बजाय उसे युवाओं के बीच अपनी वास्तविक स्वीकार्यता पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को प्रायोजित आयोजनों और राजनीतिक प्रचार से नहीं, बल्कि विश्वास, अवसर और देश के भविष्य के संकल्प से जोड़ा जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed