{"_id":"6873c31bf1af7934740f6dd1","slug":"bhopal-new-plan-ready-to-make-bhopal-beggar-free-8-teams-will-work-separate-ward-will-be-built-in-hamidia-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल को भिक्षावृत्ति मुक्त करने नया प्लान तैयार, 8 टीमें करेंगी काम, हमीदिया में बनेगा अलग वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल को भिक्षावृत्ति मुक्त करने नया प्लान तैयार, 8 टीमें करेंगी काम, हमीदिया में बनेगा अलग वार्ड
Sun, 13 Jul 2025 08:01 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:01 PM IST
सार
भोपाल में भिक्षावृत्व पर पूर्ण रोक लगाने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विशेष प्लान तैयार किया है। कलेक्टर के निर्देशन में, सभी जोनों के एसडीएम की देखरेख में आठ टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के लगातार प्रयास के बाद भी भिक्षावृत्ति पर रोक नहीं लग पा रही है। भिक्षावृत्व पर पूर्ण रोक लगाने के लिए कलेक्टर ने अब विशेष प्लान तैयार किया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में, सभी जोनों के एसडीएम की देखरेख में आठ टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें शहर में गश्त करेंगी और पूर्व निर्धारित साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार छापेमारी करेंगी। इसके साथ ही, शासकीय हमीदिया अस्पताल में बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों के लिए एक विशेष वार्ड बनाया जाएगा।
कई विभागों के लोगों को टीम में किया गया शामिल
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया है। इस कार्य को पूर्ण रूप से पूरा करने के लिए पुलिस, नगर निगम, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, और अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति कल्याण सहित विभिन्न विभागों को टीमों में शामिल किया गया है। इस पहल के तहत, भिखारियों के पुनर्वास के लिए एक समर्पित आश्रय गृह स्थापित किया गया है। प्रशासन ने इस सुविधा के संचालन के लिए अनुभवी और सक्षम स्वयंसेवी संगठनों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इच्छुक गैर सरकारी संगठनों को 15 जुलाई शाम 5 बजे तक अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने होंगे।
यह भी पढ़ें-भोपाल में 9 सूत्रीय मांग को लेकर बिजली कर्मियों का प्रदर्शन,बोले-संविदा कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थान पर भीख मांगने पर है प्रतिबंध
कलेक्टर द्वारा 3 फरवरी, 2025 को जारी एक पूर्व आदेश में सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने और दान देने दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। टीम साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन काम करेंगी, जिसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार को की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक वितरण और निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री शिवराज की दिखी संवेदनशीलता, घायल युवक के लिए रूकवाया काफिला, अस्पताल पहुंचाया