फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Locks of 3 houses broken in Danish Hills View Colony, masked men entered Shiva Spring Woods

Bhopal: दानिश हिल्स व्यू कॉलोनी में 3 मकानों के ताले टूटे, शिवा विस्प्रिंग वुड्स में भी घुसे नकाबपोश

Sun, 26 May 2024 11:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 May 2024 11:18 PM IST
सार

मिसरोद थाना क्षेत्र के सलैया में स्थित शिवा विस्प्रिंग वुड्स कॉलोनी और कोलार थाना क्षेत्र में दो बड़ी कॉलोनियों में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। 

विज्ञापन
Bhopal: Locks of 3 houses broken in Danish Hills View Colony, masked men entered Shiva Spring Woods
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थिति प्रतिष्ठित कॉलोनियों में चोरी की बड़ी वारदातें हो रही हैं। दो दिन में मिसरोद और कोलार थाना क्षेत्र में दो बड़ी कॉलोनियों में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। मिसरोद थाना क्षेत्र की शिवा विस्प्रिंग वुड्स कॉलोनी में दो और कोलार थाना क्षेत्र के दानिश हिल्स व्यू कॉलोनी में तीन मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया है। अब दोनों थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


कोलार थाना पुलिस के अनुसार दानिश हिल्स व्यू कवर्ड कॉलोनी की रहने वालीं सीमा राठौर उसी कॉलोनी में रहने वाले एक परिचित के बच्चे के जन्मदिन में शामिल होने उनके घर चली गई थीं। इसी बीच बदमाशों ने उनके घर धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक बदमाश नकाब पहने हुए था, लेकिन ऊपर कोई कपड़ा नहीं था, नीचे सिर्फ जींस पहने हुए फुटेज में दिख रहा है। सीमा के पति मुंबई में एक ऑयल रिफायनरी कंपनी में कार्य करते हैं। रविवार सुबह जब सीमा अपने घर पहुंचीं तब चोरी का पता चला। इसी कॉलोनी में रहने वाले अविनाश राय के घर भी बीती रात बदमाश घुसे थे और सोने-चांदी के जेवर, नकदी ले गए हैं। इसी कॉलोनी में रहने वाले विकास खंडेलवाल के मकान में भी नकाबपोश बदमाश घुसे थे, लेकिन कोई सामान नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


बाउंड्री फांदकर घुसे थे बदमाश
इधर मिसरोद थाना क्षेत्र के सलैया में स्थित शिवा विस्प्रिंग वुड्स कॉलोनी में एक दिन पहले पीछे की तरफ की बाउंड्री फांदकर तीन नकाबपोश बदमाश घुसे थे। कुछ लोगों ने बदमाशों को कॉलोनी से बाहर भागते हुए देखा था। सुबह लोगों ने चर्चा की, लेकिन किसी के घर चोरी का पता नहीं चला। दोपहर में  संजीव शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के अलग-अलग फ्लैट के ताले टूटे मिले और लाखों का सामान चोरी हो गया। मिसरोद पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed