फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Illegal mining is at its peak, Leader of Opposition said- driver confessed he was driving the truck on

Bhopal: अवैध खनन अपने चरम पर, नेता प्रतिपक्ष बोले-ड्राइवर ने कबूला मंत्री के बेटे के कहने पर चला रहा था ट्रक

Fri, 28 Mar 2025 04:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 28 Mar 2025 04:32 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष प्रदेश में रेत के अवैध खनन को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि ड्राइवर ने कबूला कि मंत्री के बेटे के कहने पर ट्रक चला रहा था। सिंघार ने लिखा कि मध्यप्रदेश में अवैध खनन अपने चरम पर है। 

विज्ञापन
Bhopal: Illegal mining is at its peak, Leader of Opposition said- driver confessed he was driving the truck on
मध्य प्रदेश विधानसभा  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश में  रेत के अवैध खनन को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि ड्राइवर ने कबूला कि मंत्री के बेटे के कहने पर ट्रक चला रहा था। सिंघार ने एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश में अवैध खनन अपने चरम पर
विज्ञापन



रेत लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश में अवैध खनन अपने चरम पर! मुरैना में वन विभाग ने आधी रात को चंबल नदी से रेत लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा, जो मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू भैया के प्लांट पर जा रहा था। ट्रक ड्राइवर ने खुद कबूला कि वह कई दिनों से यह अवैध काम कर रहा है और मंत्री जी के बेटे के कहने पर ट्रक चला रहा था। ये रेत माफिया अवैध कामों को करने के साथ कई गंभीर घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लड़कियों ने मारी बाजी, 5वीं में 92.70 और 8वीं में 90.02 प्रतिशत बच्चे पास
विज्ञापन
विज्ञापन


शहडोल में पिछले वर्ष हुई थी बड़ी घटना 
नेता प्रतिपक्ष कहां है कि शहडोल में मई 2024 में एक दुखद घटना के तहत सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) महेंद्र बागरी को रेत से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। शहडोल में ही नवंबर 2023 में एक और घटना हुई थी जिसमें पटवारी प्रशन्न सिंह को भी रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। शाजापुर में 2023 में एक महिला खनन निरीक्षक और होमगार्ड्स पर हमला हुआ था। माफिया ने उनके साथ मारपीट की थी। इन घटनाओं से पता चलता है कि रेत माफिया सिर्फ अवैध खनन नहीं कर रहा है उन्हें न पुलिस न किसी कार्रवाई का खौफ है।BJP सरकार के संरक्षण में रेत माफिया बेखौफ चंबल नदी को लूट रहे हैं! सवाल यह है। क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी या हमेशा की तरह BJP के नेता और उनके परिजन कानून से बच निकलेंगे?
यह भी पढ़ें-भोपाल में संपत्ति की दरें 18% तक बढ़ने की संभावना है, बैठक में कुछ क्षेत्रों में मामूली कमी के संकेत


 सरकार के दावों की खुली पोल
नेता प्रतिपक्ष ने एक दूसरे ट्वीट में कहा है कि BJP के प्रदेश अध्यक्ष vd शर्मा  के संसदीय क्षेत्र के पन्ना जिले के 60 सरपंचों ने मनरेगा में कम मजदूरी का आरोप लगाते हुए BJP से इस्तीफा दे दिया। पन्ना सरपंच संघ ने अपने इस्तीफे में इसके अलावा भी जो आरोप लगाए, वे काफी गंभीर हैं। उन्होंने साफ कहा कि मनरेगा में मजदूरी बहुत कम है और वह भी समय पर नहीं मिलती, इसलिए मजदूर वर्ग पलायन को मजबूर हो रहा! ये सिर्फ बानगी है कि सरकार की नीतियों से गरीब मजदूर कितने परेशान हैं और इसलिए शहरों में काम की तलाश करने को मजबूर हो रहे! नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा कि कांग्रेस ने अपनी योजना मनरेगा के जरिए ग्रामीण इलाक़ों में मजदूरों को काम देकर उनका पलायन रोका था। BJP इसे फेल करने पर तुली है। CM साहेब झूठे दावे करने सेअच्छा हो कि जमीन की हकीकत को भांप लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed