{"_id":"63e1224eb4fcec1ba51bcef9","slug":"bhopal-hindu-organizations-create-ruckus-over-religious-conversion-of-tribals-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 06 Feb 2023 09:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 09:22 PM IST
सार
केकड़िया गांव में रविवार रात आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। सूचना पाकर रातीबड़ पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल केकड़िया गांव में रविवार रात आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। सूचना पाकर रातीबड़ पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। जिन लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था, उनकी शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार केकड़िया गांव के सरपंच ने रविवार रात हिंदू टाइगर फोर्स के सदस्यों को बताया कि गांव के 40 आदिवासियों को एक मकान में एकत्रित कर हिंदू धर्म के प्रति गलत बातें बताते हुए और लालच देकर उन्हें ईसाई धर्म स्वीकारने पर मजबूर किया जा रहा है। सरपंच की सूचना के बाद हिंदू टाइगर फोर्स के सदस्यों ने देर रात गांव में पहुंचकर ईसाई धर्म के प्रचारकों का विरोध किया। इसी दौरान ईसाई धर्म के प्रचारक हीरालाल जामोद व अन्य लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा।
फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि हीरालाल जामोद के घर लंबे समय से स्थानीय आदिवासी परिवार के लोगाें को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने और हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काने का काम किया जा रहा था। तोमर ने बताया कि जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो वहां 40 से अधिक लोग ईसाई धर्म की प्रार्थना कर रहे थे। साथ ही हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी।
विज्ञापन
दो आरोपी हिरासत में लिए गए
एडीसीपी, जोन-1, भोपाल श्रुतिकीर्ति सोमवंशी का कहना है कि जांच के बाद जामोद सहित तीन लोगों के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।