Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Governor Declines Prosecution Sanction Against Minister Vijay Shah, Supreme Court to Decide Next

भोपाल: मंत्री विजय शाह पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं, राज्यपाल ने अनुशंसा लौटाई, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

Sun, 29 Nov 2026 08:41 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 08:41 AM IST
सार

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंत्री विजय शाह को फिलहाल अभियोजन से राहत मिली है। राज्यपाल ने मुकदमा चलाने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। राज्य सरकार ने यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट को बता दिया है, अब अंतिम फैसला अदालत करेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Governor Declines Prosecution Sanction Against Minister Vijay Shah, Supreme Court to Decide Next
जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अभियोजन की मंजूरी देने से राज्यपाल ने इनकार कर दिया है। राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश कैबिनेट की अनुशंसा और राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा मुकदमा न चलाने की मंजूरी से जुड़े आदेश की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। अब इस प्रकरण में अंतिम निर्णय सर्वोच्च अदालत द्वारा सुनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की जानकारी देशवासियों के सामने रखने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: सीएम मोहन यादव बोले-भोपाल की धरती पर बेटियों ने रचा इतिहास,चीन को हराकर भारत चौथी बार बना चैंपियन
विज्ञापन


राज्यपाल ने खारिज की अभियोजन मंजूरी
मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच पूरी करने के बाद सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश की थी। एसआईटी ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से इस पर जल्द फैसला लेने को कहा था। मामले की सुनवाई से पहले हुई कैबिनेट की बैठक में राज्यपाल से मुकदमा न चलाने संबंधी अनुशंसा करने का निर्णय लिया गया और प्रस्ताव भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर के कार्यक्रम में दी थी टिप्पणी
सक्षम प्राधिकारी राज्यपाल ने कैबिनेट के प्रस्ताव को अपने अनुमोदन के साथ वापस लौटा दिया। इसके बाद राज्य के गृह विभाग ने विधि एवं विधायी विभाग से आदेश के विधिक प्रारूप का गहन परीक्षण कराया। प्रारूप जारी होने के पश्चात शनिवार को सुप्रीम कोर्ट को इस निर्णय से अवगत करा दिया गया। यह मामला 11 मई 2025 का है, जब इंदौर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed