फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Due to fluctuations in weather, cold and cough increased in Bhopal, 40% of the patients are suffering

Bhopal: मौसम में उतार-चढ़ाव से भोपाल में बढ़े सर्दी खांसी,वायरल के 40 फीसदी मरीज, ठीक होने में लग रहा समय

Thu, 23 Jan 2025 08:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 23 Jan 2025 08:42 PM IST
सार

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से भोपाल केअस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनमें सबसे ज्यादा वायरल इंफेक्शन और सर्दी खांसी के मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को ठीक में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है।

विज्ञापन
Bhopal: Due to fluctuations in weather, cold and cough increased in Bhopal, 40% of the patients are suffering
जेपी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार- चढ़ाव जारी है। पहले कड़ाके की ठंड इसके बाद बारिश और अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। इस वजह से प्रदेश की राजधानी में बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। राजधानी के सरकारी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 40 फ़ीसदी तक बढ़ गई है इनमें सबसे ज्यादा वायरल इंफेक्शन और सर्दी खांसी के मरीज पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि इन बीमारियों को पूरी तरह ठीक होने में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है। जानकारी के अनुसार बुखार, गले में खराश और सूखी खांसी की समस्या लेकर ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं डॉक्टरों द्वारा लिखी जा रहा कफ सीरप भी लोगों को आराम नहीं दे रही है।
विज्ञापन



 तापमान में बदलाव से बढ़ी बीमारियां 
जेपी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में सर्दी कारण वायरल इंफेक्शन ज्यादा हो रहा है। इसके साथ ही वायरस का ट्रेंड भी बार-बार बदल रहा है। 40 प्रतिशत लोग जुकाम, खांसी होने के बाद जा रहे हैं। इसलिए रिकवरी में 10 से 15 दिन लग रहे है। वहीं ठंडी पदार्थ और बाहर के भोजन से भी इंफेक्शन ठीक होने में समय लग रहा है।
विज्ञापन


बच्चों में निमोनिय मामले बढ़े
राजधानी भोपाल मेे वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, निमोनिया के मरीज तेजी से बढ रहे है। हमीदिया अस्पातल से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश टिक्कस का कहना है कि मौसम में बदलाव से.खासकर बच्चों के फेफड़ों में संक्रमण और निमोनिया के मामले 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। गौरतलब है कि 15 दिनों में शहर में करीब 40 फीसदी मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। सबसे ज्यादा मरीज एम्स की ओपीडी में पहुंचे हैं यहां करीब 15 दिन में 50 हजार मरीजों ने इलाज कराया। वहीं, हमीदिया अस्पताल में 30 हजार और जेपी अस्पताल में 18 हजार मरीज पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फीसदी मरीजों को खांसी की समस्या
राजधानी भोपाल के अस्पतालों में खांसी के मरीजों की ओपीडी 40 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी 25 प्रतिशत मरीज खांसी से पीड़ित है, जिस पर दवाइयों का असर कम हो रहा है। इन्हें ठीक होने में भी 10 से 15 दिन लग रहे हैं। खांसी का संक्रमण ज्यादा है। बच्चे हो या फिर व्यस्क, सभी आयु वर्ग में खांसी ज्यादा लंबी खिंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed