फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal DSPs truth revealed from viral audio said to the owner of the spa center have to pay in court

'कोर्ट में भी देना पड़ता है' लंदन स्पा सेंटर के मालिक से बोला डीएसपी, ऑडियो वायरल

Fri, 15 Jan 2021 06:09 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 15 Jan 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Bhopal DSPs truth revealed from viral audio said to the owner of the spa center have to pay in court
ऑडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

भोपाल में पुलिस की शह पर देह व्यापार का गोरखधंधा चलाए जाने का मामला सामने आया है। अभी 44 दिन पहले ही क्राइम ब्रांच ने कोलार रोड स्थित लंदन इवनिंग स्पा सेंटर पर छापा मारा था। यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। इसमें मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएसपी डीएस चौहान ने 6 लोगों को आरोपी भी बनाया था, लेकिन अब उनका ही एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिससे वे कटघरे में आ गए हैं। 

विज्ञापन



विज्ञापन




शुरुआती जांच पूरी, पुलिस मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
वायरल हो रहे इस ऑडियो में डीएसपी और स्पा सेंटर संचालक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बात चल रही है। इसमें डीएसपी यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि ‘कोर्ट में भी देना पड़ता है’। ऑडियो के वायरल होने के बाद डीएसपी के खिलाफ शुरुआती जांच पूरी कर ली गई है। मामले में डीएसपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई का फैसला शासन स्तर हो इसके लिए जांच की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी से नहीं कराया जा रहा कोई काम
वहीं, इस प्रकरण पर भोपाल रेंज के डीआईजी इरशाद वली ने कहा, “दस दिन पहले ही मुझे डीएसपी चौहान के संदिग्ध आचरण का पता चला था। तभी इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को  पत्र भेज दिया गया था। ऑडियो वायरल होने के बाद मामले में प्राथमिक जांच कर एक रिपोर्ट बनाई गई है, जिसे पुलिस मुख्यालय भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई शासन स्तर की जाएगी।” डीआई जी ने बताया कि डीएसपी चौहान हरदा से कुछ महीने पहले ही भोपाल क्राइम ब्रांच में पदस्थ हुए थे। दस दिनों से उनसे कोई काम भी नहीं लिया जा रहा है।   

ऑडियो में सुनाई दे रही हैं ये बातें  
डीएसपी : अरे, राजेंद्र तुम आते क्यों नहीं हो?
संचालक : अरे सर, आ ही रहा था, अनिल की वाइफ का फोन आ गया था।
डीएसपी : जल्दी से आ जाओ लेकर, जल्दी आओ। यहां खड़ा हूं, वल्लभ भवन के सामने।
संचालक : सर, मेरी बात हुई थी उनसे। वो बोल रहे थे कि उतने पैसे नहीं कर पाएंगे। थोड़े बहुत कम वम कर देंगे।
डीएसपी : यार मैं ज्यादा तो नहीं बोल रहा हूं। वो तो कम हैं, और क्या चाहिए?
संचालक : मेरे पास दस हजार रुपए नहीं हो पाएंगे। 7-8 हजार रुपए की बात कर लेता हूं। सर, अब आप कर लीजिए, 50 तो मैंने पहले ही कर दिए हैं।
डीएसपी : वो बात नहीं है यार। चालान का मामला अलग है। वो कोर्ट में भी देना पड़ता है। चल कोई बात नहीं। ले आ तू, ले आ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed