फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Muslim girls are also involved in the love jihad gang, their job was to brainwash

Bhopal Crime: लव जिहाद के गिरोह में मुस्लिम युवतियां भी शामिल, ब्रेनवॉश करना था उनका काम

Sun, 27 Apr 2025 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:24 PM IST
सार

भोपाल में लव जिहाद के दो मामलों में मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिंदू युवतियों से दोस्ती कर उन्हें अपने भाइयों और साथियों से दुष्कर्म कराने का खुलासा हुआ है। बैरागढ़ में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में कई आरोपी जेल में हैं। पुलिस जांच में ब्रेनवॉश और शोषण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Muslim girls are also involved in the love jihad gang, their job was to brainwash
लव जिहाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में लव जिहाद के दो अलग-अलग मामले एक साथ सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में मुस्लिम युवकों के साथ उनकी बहनें, प्रेमिकाएं और मुस्लिम महिला दोस्तों की भूमिका संदिग्ध पाई गई हैं। दोनों मामलों की जांच में सामने आया है कि मुस्लिम समाज की महिलाएं और युवतियां हिंदू युवतियों से दोस्ती कर उन्हें गिरफ्त में लेती हैं, इसके बाद वे अपने भाई, पति, दोस्त और प्रेमियों के साथ हिंदू युवतियों का शारीरिक शोषण कराती हैं। मुस्लिम महिलाएं हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश भी करती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं, सीएम बोले-अपराधी को छोड़ेंगे नहीं 
विज्ञापन



जोया ने ही कराया था भाई शाहरुख से नाबालिग की दोस्ती
बैरागढ़ में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में शाहरुख, उसका दोस्त अयान, अयान का दोस्त अरबाज, शाहरुख की बहन जोया, जोया का पति फैजान और उसका दोस्त जावेद गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले में खुलासा हुआ है कि 17 वर्षीय किशोरी के साथ की एक नाबालिग सहेली के साथ भी दरिंदगी हुई है। उस नाबालिग के साथ अयान और शाहरुख ने भी दरिंदगी की थी। भोपाल के निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी फरहान की कथित बहन या प्रेमिका और डांस क्लास चलाने वाले साहिल की प्रेमिका की भूमिका सामने आई है। दोनों से पुलिस जल्दी ही पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रानी कमलापति स्टेशन पर शराब पीने वालों को पकड़ा तो प्रधान आरक्षक को पीटा, वर्दी तक फाड़ी

जोया ने कराई थी नाबालिग की अपने भाई से दोस्ती
बैरागढ़ में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की सबसे पहले मुलाकात जोया से ही हुई थी। जोया ने ही उससे दोस्ती की फिर अपने भाई शाहरुख से दोस्ती कराई और ब्रेनवॉश कर शाहरुख से दुष्कर्म कराया। इसके बाद खुद का वीडियो वायरल न किया जाए, इसके लिए जोया भी दबाव बनाया था कि वह अपनी सहेली को लेकर आए। नाबालिग ने इसलिए अपनी एक सहेली को लेकर आई, जिसके साथ अयान और उसका दोस्त अरबाज ने दुष्कर्म किया है। जोया अपने घर में किशोरी को बुलाती थी और उसका भाई शाहरुख भी बाणगंगा स्थित अपनी बहन जोया के घर आता और वहां नाबालिग से दरिंदगी करता। जोया के घर में ही शाहरुख के अलावा जोया का पति फैजान और फैजान का दोस्त जावेद ने नाबालिग के साथ अलग-अलग समय में दुष्कर्म कर चुके हैं। इस मामले में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज हैं। पहला मामला श्यामला हिल्स में दर्ज है, जिसमें जोया, उसका पति फैजान, भाई शाहरुख, पति का दोस्त जावेद आरोपी हैं और फिलहाल जेल में हैं। दूसरी एफआईआर दूसरी नाबालिग लड़की की तरफ से बैरागढ़ में है, जिसमें अयान और उसका दोस्त अरबाज आरोपी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed